OTT

Panchayat 4: पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू, फुलेरा लौटने के लिए हो जाएं तैयार, लेटेस्ट फोटोज

Panchayat Season 4: दिवाली से पहले पंचायत के फैंस को खुशखबरी मिली है। इसके सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 10:57 AM IST
Panchayat Season 4 shoot begins see latest photos of prahlad cha sachiv ji

Panchayat Season 4: प्राइम वीडियो की मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज पंचायत के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। दिवाली से पहले पंचायत के फैंस को ये तोहफा मिला है। OTT प्लेटफॉर्म ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कलाकार जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैजल मलिक पंचायत के अगले रोमांचक चैप्टर को ऑफिशियल स्टार्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पंचायत 4 की शूटिंग शुरू

भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में दिल जीतने के बाद ये बहुचर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिर से एक्शन में आ गया है और इसके चौथे सीजन का निर्माण शुरू हो गया है।

पंचायत 4 की स्टारकास्ट

पंचायत सीज़न 4 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट, चंदन कुमार ने लिखा और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में प्यारे सचिव जी की भूमिका में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे असाधारण कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ओरिजनल कलाकारों के साथ-साथ फैंस पंचायत में नए किरदारों को भी शामिल होते हुए देख सकते हैं, जिसे देखना रोमांचक होगा। पंचायत सीज़न 4 में दिल को छू लेने वाला ह्यूमर, प्यारे पल और अपने आप में अनोखा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे फैंस खूब एंजॉय करेंगे।

Updated on:
30 Oct 2024, 10:57 AM IST
Published on: