
Panchayat 3 Star Cast Fees: ‘पंचायत-3’ वेब सीरीज बहुत ही फेमस सीरीज है। इसके फैंस इसका इतजार कर रहे हैं। इसे 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है।
वेब सीरीज पंचायत-3 के रिलीज से पहले जानिए इसकी स्टारकास्ट को कितनी फीस मिल रही है।
इस सीरीज में रघुबीर यादव प्रधान पति यानी मंजू देवी के पति का रोल निभाते हैं। उन्हें इस बार इस रोल के लिए 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड दिए गए हैं।
फुलेरा की प्रधान जी का रोल निभाती हैं नीना गुप्ता पंचायत सीरीज में। पंचायत-3 के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये दिए गए हैं।
इस सीरीज में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का रोल प्ले करते हैं एक्टर जितेंद्र कुमार। उन्हें इस बार इस रोल के लिए 70 हजार रुपये प्रति एपिसोड फीस दी गई है।
ग्राम पंचायत के सहायक के रूप में दिखाई देने वाले चंदन रॉय यानी विकास जी को हर एपिसोड के लिए 20 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
उप-प्रधान का किरदार निभाते हैं फैसल मलिक। इन्हें लोग सीरीज में प्यार से प्रहलाद चा कहते हैं। इस रोल के लिए फैसल को 20 हजार रुपये प्रति एपिसोड फीस दी गई है।
नोट: ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिए गए हैं। इनकी अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Updated on:
17 May 2024 11:03 am
Published on:
16 May 2024 06:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
