
Pushpa 2 OTT Release: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 थिएटर्स में 1 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों में बज लम्बे समय से बन हुआ है। पुष्पा 2 फिल्म के OTT राइट्स के ऐलान कर दिए गए हैं। ये पहली बार हुआ है कि किसी OTT प्लेटफॉर्म ने फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले ही उसके OTT राइट्स की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'पुष्पा छुपकर बाहर आने वाली है और वो राज करने आ रहा है। पुष्पा 2 थिएटर में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलूगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी'।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।