OTT

लव- स्काउट विवाद पर फूटा काजी तौकीर के भाई का गुस्सा, काश्वी पर साधा तीखा निशाना, बोले- मैनिपुलेशन पीक पर है

Big Boss 20: 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ ने स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बाहर बैठकर मैनिपुलेशन और प्लॉटिंग का खेल खेला जा रहा है। साथ ही उन्होंने काजी के फेक पीआर पर भी बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 7:03 AM IST
Qazi Touqeer Brother Qazi Touseef Dig Love gill and ScoutOP allegation said Manipulation is at its peak
काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ ने लव-स्काउट विवाद पर दिया बयान (Photo Source- JioHotstar)

Qazi Touqeer Brother Qazi Touseef Dig Love and ScoutOP: लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों घर के अंदर से ज्यादा बाहर चल रहे ड्रामे और विवादों को लेकर सुर्खियों में है। शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर और स्काउटओपी (ScoutOP) के बीच चल रही तनातनी ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है। हाल ही में स्काउटओपी के फैंस द्वारा काजी पर “फेक पीआर” (Fake PR) चलाने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इन तमाम आरोपों का करारा जवाब दिया है और साथ ही स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पर भी जमकर कटाक्ष किया है।

काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ का बड़ा खुलासा

काजी तौसीफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें में काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वह ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसे सुनकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शुरुआत में मजाक करते हुए उन्होंने “स्पेस टेक्नोलॉजी” का जिक्र किया, और बाद में साफ किया कि उनका इशारा किसकी तरफ था। तौसीफ ने काश्वी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि घर के बाहर बैठकर नरेटिव सेट करने और मैनिपुलेशन करने का खेल चल रहा है। काजी तौसीफ ने कहा- "क्या मंशा थी, क्या प्लॉटिंग थी, आप जानते हो।"

उन्होंने काश्वी के स्ट्रीमिंग सेटअप पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने उसकी तुलना अंतरिक्ष यान (Spaceship) से की और कहा कि ऐसा लगता है जैसे उन्हें यहां की सकारात्मक चीजों से कोई मतलब ही नहीं है, उनका मकसद सिर्फ चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है। तौसीफ ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी जताई कि काश्वी ने घर के अंदर काजी और अरिश्फा के पिता-बेटी जैसे पवित्र रिश्ते पर सवाल उठाए और उस पर गलत टिप्पणियां कीं थीं।

सोशल मीडिया पर बंटी फैंस की राय, तौसीफ के समर्थन में उतरे समर्थक

काजी तौसीफ का जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। काजी के समर्थकों ने तौसीफ के इस कदम की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि रॉकस्टार काजी के भाई ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो लगातार नेगेटिव पीआर कैंपेन चला रहे थे।

वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि जब काजी अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत रहे हैं, तो विरोधियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। लेकिन, भाई के मैदान में उतरने के बाद 'बिग बॉस 20' का यह मुकाबला घर के बाहर भी काफी दिलचस्प हो गया है।

काश्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मांगी थी माफी

बता दें, इस हफ्ते के वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी करते नजर आए थे। जहां लव गिल और स्काउटओपी की नजदीकियों के मामले पर बात हुई। स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी वीकेंड का वार में आई थीं और उन्होंने लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने काश्वी को ट्रोल करना शुरू कर दिया, आलोचनाओं को देखते हुए काश्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर पर अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी थी।

Updated on:
28 Oct 2026, 7:03 AM IST
Published on: