
Qazi Touqeer Flirt With Manish Goel: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिलता है। लेकिन एपिसोड 76 में जो हुआ उसने फैंस का दिन बना दिया। जहां एक तरफ छिपे हुए राशन को लेकर घरवालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, तो इस गहमागहमी के बीच काजी तौकीर का 'कजिना' अवतार और बीमार मनीष के साथ उनकी प्यारी बातचीत एपिसोड के सबसे हल्के-फुल्के और दिल छू लेने वाले पलों में शुमार रही। काजी एक बार फिर लड़की बने और उन्होंने मनीष गोयल संग खूब फ्लर्ट किया। इस दौरान मनीष ने उन्हें बहन कहा तो उन्होंने कहा मैं आपनी बहन नहीं हूं बेबी। दोनों का ये मस्ती भरा वीडियो वायरल हो रहा है।
काजी तौकीर का घर में कभी इमोशनल तो कभी मस्ती वाला को कभी गुस्सैल रवैया देखने को मिलता रहता है। वह अक्सर अपने फैंस को इंटरटेन करते नजर आते हैं। ऐसे में फिर वह अपने फीमेल अवतार 'कजिना' में नजर आए। होंठों पर लाली, आंखों पर मस्कारा और लाल जोड़े में तैयार होकर जब काजी बाहर निकले, तो घरवालों के बीच एक अलग ही रौनक देखने को मिली। युंग ने मनीष गोयल को काजी के इस रूप में बदलाव के बारे में बताया, जिस पर मनीष ने भी उनकी शरारती हरकतों पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
तैयार होने के बाद काजी मनीष के पास पहुंचे और मजाकिया अंदाज में उन्हें चिढ़ाने लगे। लेकिन, मनीष ने उन्हें बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मनीष की स्थिति को समझते हुए काजी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की। इस दौरान मनीष ने काजी को बहन कहा तो उन्होंने कहा नहीं बेबी मैं आपकी बहन नहीं हूं और काजी ने मनीष को साजन कहा। फिर काजी ने उनके सिर पर एक KISS की।
काजी का प्यार देख मनीष ने भी उसके जवाब में एक प्यारे से कोरियन हार्ट जेस्चर के जरिए आभार जताया। घर के अंदर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और राशन विवाद के बीच काजी और मनीष की यह दोस्ताना बातचीत एपिसोड के सबसे दिल छू लेने वाले पलों में से एक बन गई।
एपिसोड के दौरान उदिति द्वारा घोषित एक स्पेशल डांस टास्क में घरवालों ने दो टीमों में बंटकर हिस्सा लिया। काजी, अरिश्फा, आम्रपाली, स्काउट और युंग की टीम ने मनीष, माही, गुल्लू, कनिका और लव की टीम के खिलाफ परफॉर्म किया। अपने डांस मूव्स से मनीष ने खास तौर पर सबका ध्यान खींचा और आखिर में उदिति ने मनीष की टीम को विजेता घोषित किया। बाद में घरवालों को यह भी पता चला कि गिफ्ट हैंपर के साथ 1 लाख रुपये का इनाम भी शामिल है।
इसके बाद बिग बॉस के निर्देश पर उदिति ने कंटेस्टेंट्स को उनके प्रदर्शन और ओवरऑल गेमप्ले के आधार पर रेटिंग दी। काजी को परफेक्ट 10/10 और अरिश्फा को 9/10 स्कोर मिला, जबकि माही को सबसे कम 1/10 रेटिंग दी गई। कम रेटिंग मिलने से निराश माही ने उदिति के आकलन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि राय अलग ढंग से भी रखी जा सकती थी, साथ ही गेम के दौरान सीक्रेट सिग्नल इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। उदिति ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वह पूरी तरह ईमानदारी से बिग बॉस के निर्देशों का पालन कर रही थीं। 'बिग बॉस 20' हर रोज JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।