
Salman Khan Reveals on Yung DSA lie to Scout: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार फिर तीखी बहस और बयानबाजी देखने को मिली। 21 नवंबर के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने गेमर स्काउट को लव गिल और कनिका मान के सामने यंग DSA के गर्लफ्रेंड को चीटिंग से जुड़ी बात का जिक्र करने पर फटकार लगाई। बिना रैपर का राज खोले सलमान ने स्काउट से कहा कि उन्हें इस बात का असर यंग की जिंदगी पर पड़ने के बारे में सोचना चाहिए था। जवाब में स्काउट ने भी सफाई दी, उन्होंने कहा कि उन्होंने नीचा दिखाने के इरादे से बात नहीं की थी। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्काउट की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है।
सलमान खान की फटकार के बाद स्काउटओपी की टीम ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा बयान शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना टीम ने कहा कि जब दूसरे लोग स्काउट की पीठ पीछे बातें करते हैं, उनकी लॉयल्टी पर सवाल उठाते हैं, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं या नेगेटिव बातें गढ़ते हैं, तब किसी से सवाल नहीं किया जाता। लेकिन जैसे ही स्काउट कुछ बोलते हैं, हर कोई 'भरोसे और सम्मान' की बात करने लगता है।
स्काउट की टीम ने अपने बयान में जोर दिया कि स्काउट ने उसी बात का जिक्र किया था, जिसे यंग ने खुद नेशनल टेलीविजन पर खुलेआम स्वीकार किया था। उनके मुताबिक, न तो कोई राज खोला गया और न ही कोई मनगढ़ंत कहानी बनाई गई, इसलिए पहले से स्वीकार की गई बात सामने लाने को पीठ पीछे बुराई कैसे माना जा सकता है?
टीम के बयान में यह भी कहा गया कि फोकस फिर से स्काउट पर आ गया है, जबकि दूसरों की पीठ पीछे की गई बातों और गलत तरीके से पेश की गई बातों पर सवाल नहीं उठे। टीम ने लिखा कि हर किसी पर एक ही पैमाना लागू होना चाहिए और भरोसा व जवाबदेही दोनों तरफ से काम करनी चाहिए।
वहीं, इससे पहले वीकेंड का वार के दौरान यंग को धक्का देने से जुड़ी गरमागरम बहस में स्काउट को अपनी गलती का अहसास हुआ था और बाद में उन्होंने रैपर से माफी भी मांगी थी और यंग DSA ने भी उन्हें माफ कर दिया था। गले लगाते हुए यंग ने स्काउट के कान में बताया था कि उन्होंने भी अपनी गर्लफ्रेंड को धोख दिया है। इसी मामले पर अब सवाल उठ रहे हैं।
बता दें, 'बिग बॉस 20' की बात करें तो इसका प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ था। शुरुआती हफ्तों में रोहेड खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, आसिफ खान, रीति तिवारी और ईशा रिखी समेत कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए। शो में मनीष गोयल और नकुल ढुल वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए थे, लेकिन कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ मारपीट के बाद नकुल को बाहर कर दिया गया। चर्चा है कि शो को कुछ हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।