OTT

‘काश्वी है फरारी, लव है चीप कार…’, स्काउट ने गुल्लू के सामने दिया बड़ा बयान, फिर हंसने लगे दोनों

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट गुल्लू और स्काउट के बीच फरारी, मेंटेनेंस और तंज भरे अंदाज में हुई मजेदार बातचीत सामने आई है, जिसे दोनों ने कंपेयर किया। स्काउट ने कहा काश्वी फरारी है और लव एक चीप कार है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:01 PM IST
Scout big compare love gill and Girlfriend Kaashvi
स्काउट ने लव गिल और काश्वी को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/JioHotstar/@scoutop)

Scout big compare love gill and Girlfriend Kaashvi: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर के अंगर और बाहर की हलचल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। कभी प्यार का इजहार तो कभी घर में लड़ाई को लेकर विवाद खड़े हो जाते है। लेकिन इन दिनों बिग बॉस 20 में जो कंटेस्टेंट का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है वह है स्काउट और लव गिल। जहां पहले दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते थे अब दोनों के बीच एक तकरार दिखाई देती है। अक्सर स्काउट को लव गिल के लिए अपशब्द कहते देखा गया है। इस बार भी यही हुआ। स्काउट ने अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी को फरारी बताया तो लव को चीप कार कहा।

स्काउट ने लव गिल और काश्वी पर किया कमेंट

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें स्काउट और गुल्लू के बीच लव गिल और काश्वी को लेकर चर्चा शुरू होती है। जिसमें गुल्लू के सामने स्काउट कहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी एक फरारी गाड़ी है और वहीं, लव गिल एक चीप कार है। जिसके बाद गुल्लू कहते हैं कि सस्ती कार चलाना भी मजेदार होता है। जिसके जवाब में स्काउट कहते हैं कि हां ये तो सच है।

स्काउट और गुल्लू अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हैं। स्काउट कहते हैं कि यहां से जाकर में अपने आपको देखना ही नहीं चाहता हूं। मुझे शर्म आएगी और खुद पर हंसी आएगी और गुस्सा भी आएगा। दोनों फिर बाते करके हंसने लगते हैं। अब इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वह स्काउट को घटिया इंसान बता रहे हैं और उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर उठे थे सवाल

स्काउट और लव गिल शुरूआत में एक दूसरे को भाई-बहन कहते थे। लेकिन कभी स्काउट लव गिल के हाथ-पैरों की मालिश करते तो कभी लव उनके सिर में तेल लगाती थी। दोनों की कैमिस्ट्री पर लोगों ने सवला उठाने शुरू कर दिए थे। जिसका हिंट सलमान खान ने वीकेंड का वार में दिया था। फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी शो में आए थी और लव गिल के कैरेक्टर पर उगली उठाई थी।

काश्वी को जब लोगों ने लव गिल की बेइज्जती करने पर ट्रोल किया तो उन्होंने माफी भी मांगी थी। लेकिन फिर दोनों के बीच नजदीकियां देखी गई। कनिका मान ने भी लव गिल को बताया था कि स्काउट के दिल में उनके लिए फीलिंग्स है, जिसे लव ने मानने से इनकार कर दिया था। पर जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ा, वैसे-वैसे दोनों के बीच कड़वाहट ने जन्म ले लिया। अब स्काउट का लव गिल के लिए ऐसा बयान उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

Updated on:
27 Nov 2026, 1:01 PM IST
Published on: