Seema Haider Pregnant: सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि सचिन मीणा एक बार फिर पिता बनने वाले हैं।
Seema Haider Pregnant: यूट्यूबर सीमा हैदर ने दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। अब इस दूरी की वजह सामने आ रही है। उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सीमा हैदर की फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके फैंस भी उनके बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर जैसे ही सीमा हैदर की बेबी बंप के साथ फोटो लीक हुई, हर तरफ तहलका मच गया। वैसे उनकी मां बनने की खबर पहले से सोशल मीडिया पर छाई हुई है, पर अब उनके बेबी बंप की फोटो सामने आ गई है। यूजर्स सचिन मीणा और सीमा दोनों को बधाईयां देते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अब उनकी प्रेग्नेंसी की सच्चाई सामने गई है। आईये जानते हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं…
सीमा हैदर अक्सर अपनी रिल्स और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह एक सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। अब उनकी बेबी बंप की फोटो वायरल हो रही है। इसे देखकर उनके फैंस उनके मां बनने का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि खुद सीमा हैदर और सचिन मीणा ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है,पर जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो सीमा हैदर की है या नहीं इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में अब सामने आया है कि जिस प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप की तस्वीर वायरल हो रही है वो सीमा हैदर नहीं बल्कि कोई और है। सीमा हैदर के चेहरे को किसी और की फोटो से जोड़ दिया है। यानी सीमा हैदर डीपफेक का शिकार हुई हैं। फोटो के ऊपर एक वाटरमार्क भी दिखाई दे रही है। जो इस इमेज को डीपफेक बताता है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि जिस महिला को सीमा हैदर कहकर प्रेग्नेंसी की खबर फैल रही है वह फेक है। वह पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर नहीं है बल्कि कोई और महिला है।