OTT

सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद OTT पर रिलीज को तैयार ‘जवान’, 250 करोड़ में हुई डील!

Jawan OTT Release: जवान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिसके बाद फिल्म की OTT रिलीज का दर्शकों को इंतजार है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023
शाहरुख खान की पत्नी गौरी 'जवान' फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

Shahrukh Khan's Jawan OTT Release: शाहरुख खान के लीड रोल वाली 'जवान' ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्दी ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। FPJ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जवान के मेकर्स की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से तकरीबन पूरी हो चुकी है। अब बस इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है। ओटीटी रिलीज के जरिए भी जवान को अच्छी खासी रकम मिलने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' के राइट्स नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।


शाहरुख की फिल्म कर चुकी 600 करोड़ की कमाई
एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने 7 सितंबर से 12 सितंबर तक यानी पहले 6 दिन में ही दुनियाभर में 600 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने इसमें करीब 350 करोड़ भारत में और 250 करोड़ दुनिया के दूसरे मुल्कों में कमाए हैं।

शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और दीपिका भी नजर आई हैं। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के 3 बड़े सितारे नयनतारा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी काम कर रहे हैं।

Updated on:
13 Sept 2023 03:53 pm
Published on:
13 Sept 2023 02:34 pm
Also Read
View All