OTT

शिवानी कुमारी ने मार्विन अची के फॉलोअर्स कम होने के बाद निभाया अपना वादा, आरोप लगने पर खाई थी कसम

Shivani Kumari Video: अमेरिकन फिटनेस इन्फ्लुएंसर मार्विन अची को शिवानी कुमारी ने भाई कहा थी और बाद में उन्होंने शिवानी के खिलाफ वीडियो बनाया था। जिसके बाद शिवानी ने कसम खाई थी कि जितने मार्विन ने फॉलोअर्स कम होने उतना वह लोगों की मदद करेंगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:30 PM IST
Shivani Kumari fulfilled her promise after Marvin Achi follower dropped after video and alligation

Shivani Kumari On American influencer Marvin Achi: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने अपना किया हुआ बड़ा वादा पूरा कर दिखाया है। कुछ दिन पहले अमेरिकन फिटनेस इन्फ्लुएंसर मार्विन अची और शिवानी कुमारी के बीच की लड़ाई खुलकर सोशल मीडिया पर आई थी। जब मार्विन इंडिया आए थे तो वह शिवानी के घर लगभग 15 दिन रुके थे। इस दौरान उनका स्वागत शिवानी ने उनके चेहरे पर टेसू बनाकर किया था। जिसने बाद में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था और मार्विन ने भी शिवानी को लेकर कई आरोप लगाए थे और अपना गुस्सा व्यक्त किया था। उस वक्त शिवानी ने एक कसम खाई थी जो उन्होंने अब पूरी कर दी है।

कंट्रोवर्सी से निकली मदद की पहल, लाखों का सामान किया गिफ्ट

मार्विन अची के साथ हुए विवाद के समय इंटरनेट पर कई लोग शिवानी के पक्ष में थे तो कई उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। इसी बीच शिवानी ने इस पूरी कंट्रोवर्सी को एक पॉजिटिव मोड़ देते हुए वादा किया था कि मार्विन अची के जितने फॉलोअर्स की गिनती के कम होगी वह उतना पैसा किसी गरीब की सहायता में लगाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद के बाद मार्विन अची के सोशल मीडिया अकाउंट से करीब एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हुए हैं। अपने शब्दों पर अडिग रहते हुए शिवानी कुमारी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए लाखों रुपये की कीमत का जरूरी घरेलू और शादी का सामान अब गिफ्ट किया है। जिसका पूरा वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर फैंस और आम लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खास पहचान और जड़ों से जुड़ाव

बता दें, शिवानी कुमारी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा आधार उनकी सादगी और अपनी मिट्टी से जुड़ाव है। ऐसे ही सामाजिक और मददगार कदमों की वजह से उन्होंने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना रखी है। जहां एक तरफ इंटरनेट पर विवाद अक्सर केवल बयानबाजी तक सीमित रह जाते हैं, वहीं शिवानी ने अपने वादे को जमीनी स्तर पर एक परिवार की खुशियों में बदलकर लोगों का दिल जीत लिया है।

बता दें, शिवानी कुमारी और मार्विन अची के बीच जो विवाद बढ़ा था वह एक टेसू बनाने की वजह से था। पहले मार्विन को टेसू से दिक्कत नहीं थी, पर जब वह अपने देश गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट पढ़े तो उन्होंने एक शिवानी के खिलाफ वीडियो बनाया था और अपना अपमान किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शिवानी ने रोते हुए एक वीडियो भी डाला था।

Updated on:
25 Nov 2026, 12:30 PM IST
Published on: