
Shreya Kalra Video: टीवी और सोशल मीडिया की फेमस जोड़ी श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और ऋषभ जायसवाल (Rishabh Jaiswal) अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा भावुक कर देने वाला है। ऋषभ जायसवाल रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को याद करते हुए फफक-फफक कर रोती हुई नजर आ रही हैं।
'राइज एंड फॉल' सीजन 1 की विनर रहीं श्रेया कालरा का एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बेहद परेशान और रोते हुए दिखाई दे रही हैं। श्रेया ने कैमरे के सामने अपने आंसुओं को रोक न पाते हुए उन्होंने कहा कि ऋषभ जायसवाल के शो में जाने के बाद से हालात उनके लिए कितने अलग और मुश्किल हो गए हैं।
वीडियो में रोते हुए श्रेया कहती हैं, "हमने साथ में बहुत कुछ झेला है यार। हम इसके हकदार नहीं हैं। मेरे बॉय को थोड़ा प्यार दिखाओ, प्लीज गाली वाली मत दोना उसे।"
श्रेया का यह वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वह ऋषभ के सफर को लेकर कितनी फिक्रमंद हैं। शो के दौरान सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं और हेट कमेंट्स को लेकर उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके पार्टनर को अनावश्यक गालियां न दी जाएं और उन्हें थोड़ा प्यार और सपोर्ट दिखाया जाए।
श्रेया कालरा का यह रोते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ कई फैंस इस मुश्किल वक्त में श्रेया का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "प्यार में डूबी एक महिला। उनके रिश्ते पर सवाल उठाने वालों के लिए जोरदार तमाचा।" एक ने लिखा, "सिर्फ इसलिए नहीं कि आप कह रहे हैं। बल्कि वह सच में एक अच्छे इंसान हैं और प्यार पाने के हकदार हैं।" एक और ने लिखा, "उसे तब गाली पड़ेगी जब श्रेया कुछ बाहर एक्स्ट्रा ओवर करेंगी।"
श्रेया का यह प्यार भरा और रक्षात्मक रुख यह साबित करता है कि वह हर परिस्थिति में अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ मजबूती से खड़ी हैं। वहीं, एक दिन पहले श्रेया ने ऋषभ के लिए एक और पोस्ट किया था उन्होंने बताया था कि ऐसा पहली बार होगा जब ऋषभ के जन्मदिन पर दोनों साथ नहीं होंगे।