OTT

Blind: कल रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म ‘ब्लाइंड’, लंबे समय बाद फिल्मों में आएंगी नजर

Blind: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म 'ब्लाइंड' कल यानी 7 जुलाई को रिलीज होगी। एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी लंबे वक्त बाद किसी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में सोनम कपूर एक दृष्टिहीन महिला की भूमिका निभाती दिखेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2023, 5:43 PM IST
blind_.jpg

Blind: एक्ट्रेस सोनम कपूर की लंबे वक्त बाद कोई फिल्म आ रही है। सोनम कपूर की फिल्म 'ब्लाइंड' कल यानी 7 जुलाई को रिलीज होगी। एक लंबे ब्रेक के बाद सोनम स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं और इस रोमांचक थ्रिलर में वह एक क्रूर सीरियल किलर के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी। शोम मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कुछ अलग करती दिखेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस थ्रिलर फिल्म को हां इसलिए कहा, क्‍योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुजॉय घोष हैं, जिन्‍हाेंने 'कहानी' और 'बदला' जैसी फिल्में बनाई हैै।


खुशी है कि लोगों को 'ब्लाइंड' का ट्रेलर पसंद आया
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोनम कपूर ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि लोगो को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया। मुझे उम्मीद है कि लोगों को फिल्म में मेरा अभिनय पसंद आएगा। यह बहुत कठिन भूमिका थी और इसे संवेदनशीलता और धैर्य के साथ निभाने के लिए मैंने अपना सब कुछ लगा दिया है। मुझे खुशी है कि मुझे सुजॉय के रूप में एक ऐसा निर्माता मिला जो हिंदी फिल्म उद्योग में थ्रिलर का मास्टर है।

Updated on:
6 Jul 2023, 5:43 PM IST
Published on: