OTT

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 का हुआ ऐलान, किसी ने मांगे 70 लाख तो किसी को है डॉ. गुलाटी का इंतजार

The Great Indian Kapil Show Season 5: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का आगाज 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। नए सीजन में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। शो के प्रोमो देखकर यूजर्स काफी एक्साइटेड नजर आए।
2 min read
Sep 16, 2026
The Great Indian Kapil Show Season 5
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के प्रोमो की एक फोटो। (फोटो सोर्स: instagramm- kapilsharma)

The Great Indian Kapil Show Season 5: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चार सफल सीजन के बाद, नेटफ्लिक्स ने शो के पांचवें सीजन का ऐलान किया है। पांचवें सीजन में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सभी वापसी करेंगे। शो के पांचवें सीजन का प्रोमो शेयर करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, "ढोल, नगाड़े सब बजेंगे, क्योंकि हंसी का त्योहार अब नेटफ्लिक्स पर सजेगा! द ग्रेट इंडियन कपिल शो, सीजन 5, 26 सितंबर से रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

सीजन 5 पर कपिल शर्मा का बयान

सीजन 5 के बारे में बात करते हुए कपिल ने एक बयान में कहा, "हर सीजन में हमें लगता है कि हमने काफी मस्ती कर ली है, और फिर हमें एहसास होता है कि अभी बहुत कुछ बाकी है! और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यही चीज हमें आगे बढ़ाती है। हम दुनिया भर में अपने दर्शकों द्वारा नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दिए गए प्यार के लिए बहुत आभारी हैं और इस बार हम आने वाले त्योहारों को पूरे दिल से मनाएंगे… चाहे वह दिवाली हो या क्रिसमस।"

प्रोमो देखने के बाद लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शंस

शो के पांचवें सीजन के प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ सीजन 5!" एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "असली स्टार वापस आ गया है! कपिल, कोई कसर मत छोड़ना! चलो! धूम मचा दो!" एक और यूजर ने कमेंट किया, "मजा आ जाएगा, शर्मा जी और उनकी टीम वापस आ गई है।" वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "डॉ मशहूर गुलाटी का इंतजार है।"

आखिर क्यों कपिल के फैन ने मांगे 70 लाख?

कपिल शर्मा के फैन ने मांगे 70 लाख। (फोटो सोर्स: instagram- kapilsharma)

वहीं, कपिल शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने तो कॉमेडियन से 70 लाख रुपयों की ही डिमांड कर दी। कपिल के इस फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नमस्ते कपिल सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। सर असल में मैं और मेरे परिवार की बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। हमारे घर में कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से हमारे ऊपर 70 लाख रुपये का कर्जा हो गया है। इसलिए हम जीने या मरने के बीच में हैं। सर, इसलिए मैं अपने परिवार की तरफ से आपसे भीख मांगता हूं। सिर्फ एक बार हमारी मदद करो। हम जिंदगी भर आपके शुक्रगुजार रहेंगे, सर प्लीज।"

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के 5 मेहमान

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीजन मार्च 2024 में शुरू हुआ था और शो के पहले मेहमान रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी थे। सीजन 2, जो उसी साल सितंबर में शुरू हुआ था, उसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, करण जौहर, वेदांग रैना और वासन बाला मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे।

सीजन 3, जो जून 2025 में शुरू हुआ, उसमें सलमान खान पहले मेहमान थे और सीजन 4 की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई थी। अब, हमें यकीन है कि हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक होगा कि शो के आने वाले सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे और वो कौन सा स्टार होगा जिसके साथ होगी शो की पांचवें सीजन की शुरुआत।

Updated on:
16 Sept 2026 02:44 pm
Published on:
16 Sept 2026 02:08 pm