OTT

Tiger 3 OTT Release: ‘टाइगर 3’ की दहाड़ अब इस OTT पर देगी सुनाई, जानिए सलमान खान कब काटेंगे बवाल

Tiger 3 OTT Release: सलमान खान की 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। अब फिल्म OTT पर धमाल मचाने आ रही है।

less than 1 minute read
Dec 05, 2023
'टाइगर 3' इस ओटीटी पर होगी रिलीज

December OTT Release: 'टाइगर 3' (Tiger 3) दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म ने इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। अब जिन लोगों ने फिल्म अभी तक नहीं देखी है। उनके लिए एक खुशखबरी आई है। फिल्म जल्द ओटीटी (OTT) पर रिलीज होेने जा रही है। आईये जानते हैं 'टाइगर 3' कब और कहां किस प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ाएगी।

...तो इस OTT पर होगी टाइगर 3 रिलीज (Tiger 3 Release on OTT )
बता दें, सलमान खान की 'टाइगर 3' दुनियाभर में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि भारत में 300 करोड़ पार करने के करीब है। अभी 21 दिन के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा शुरु हो गई है। तो बता दें, खबरों के अनुसार, टाइगर 3 करीब महीनेभर बाद ही अमेजन प्राइम (Amazon Prime) इंडिया पर फैंस को देखने को मिल सकती है। वहीं अब वाईआरएफ की यह फिल्म भी अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के लिए एक दम तैयार है।

'टाइगर 3' प्रोफिट के लिए कर रही कमाई (Tiger 3 Box Office Collection Day 22)
दिसंबर 1 को रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर रिलीज हुई है, इसके चलते टाइगर 3 का कलेक्शन औंधे मुंह गिरा है। फिल्म का कलेक्शन 1 से डेढ करोड़ के बीच आकर रह गया है। फिल्म पहले ही अपनी लागत कमा चुकी है। अब फिल्म प्रोफिट के लिए कमाई कर रही है। जिसके चलते भारत में 280 करोड़ और दुनियाभर में 459 करोड़ की कमाई टाइगर 3 ने कर ली है।

Published on:
05 Dec 2023 10:26 am
Also Read
View All