OTT

Netflix Horror South Korean Web Series: 5 डरावनी वेब सीरीज, जिसे नहीं देख पाएंगे अकेले, रूह कंपाने वाले हैं सीन

Netflix Horror South Korean Web Series: नेटफ्लिक्स पर देखें ये डरावनी 5 वेब सीरीज जिनकी कहानी इतनी जबरदस्त हैं कि आपको जरूर पसंद आएगी। देखें सीरीजों की लिस्ट…
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2023, 4:35 PM IST
netflix_horror_south_korean_web_series.jpg
अगर आप हॉरर कोरियन फिल्में देखना पसंद करते हैं तो पांच फिल्में बेहद कमाल की हैं

Netflix Horror South Korean Web Series: इन दिनों, साउथ कोरियन फिल्मों और सीरीज को बड़ा पसंद किया जा रहा है। इन फिल्मों की कहानियां भारतीय दर्शकों को बहुत अच्छी लग रही है। कोरियन फिल्मों में एक्शन, रोमांस, और क्राइम, सभी कुछ होता है जिससे दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया जा रहा है। यदि आप हॉरर मूवीज के प्रेमी हैं और कोरियाई हॉरर सीरीज या फिल्में देखने का शौक रखते हैं तो यहां जानिए टॉप कोरियाई हॉरर फिल्मों के बारे में….

Hometown: इस सीरीज को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। साउथ कोरियन हॉरर-मिस्ट्री यह सीरीज काफी डरावनी है और इसकी कहानी मर्डन बेस्ड है। इसे देखने के बाद रात में आप अकेले कहीं जाने से बचेंगे। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Hellbound: 'हेलबाउंड' की कहानी भी आपके हर भावना को छूने का प्रयास करेगी। 2021 में रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी में एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण है। इस सीरीज को डिजिटल कॉमिक्स पर आधारित किया गया है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर आनंद ले सकते हैं।

The Cursed: टीन एज लड़की के जीवन पर आधारित 'द कर्स्ड' वेब सीरीज बहुत प्रसिद्ध है। इस सीरीज का आनंद आप वीकेंड पर ले सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के चरित्र के आस-पास है, जो मृत्यु के बाद भी अलौकिक शक्तियों के साथ जीवित है। हालांकि, उसके लिए ये इतना आसान भी नहीं है

Kingdom: साल 2019 में रिलीज़ हुई कोरियाई हॉरर वेब सीरीज 'किंगडम' आपको नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह नेटफ्लिक्स की पहली कोरियाई ऑरिजिनल सीरीज के रूप में उभरी है। इसकी कहानी आपके दिल को छू जाएगी। रात के समय इस सीरीज को देखना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है।

Sweet Home: "स्वीट होम" एक साउथ कोरियन वेब सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर पर उपलब्ध है। इस सीरीज की कहानी एक युवक चा ह्यून-सू के इर्द-गिर्द घूमती है, चा ह्यून-सू ने अपनी जिंदगी में कुछ बुरा होने के बाद एक अलग अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया होता है। जहां वो अपनी दुख भरी जिंदगी से बचने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन जैसा ही वो नए घर में सेटल होता है, एक अजीब तरह का संक्रमण या वायरस लोगों में फेल हो जाता है। ये वायरस लोगों को उनके डरावने ख्वाबों से प्रेरित करके उनके अंदर के डर और भयानक रूप को जिंदा करता है।

Updated on:
15 Dec 2023, 4:35 PM IST
Published on: