वैसे दामाद और ससुर की लड़ाई में एक एक्टर और हैं, जो इनके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाला है। दरअसल, पोंगल 2024 में तीन बड़ी फिल्में साउथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं- ‘कैप्टन मिलर’, ‘लाल सलाम’, और ‘अयलान।’ ये तीनों फिल्में एक साथ 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। ‘कैप्टन मिलर’ में एक्टर धनुष हैं, जबकि ‘लाल सलाम’ में सुपरस्टार रजनीकांत हैं।