
HBO content Discontinued on Disney+ Hotstar: कोरोना काल के बाद अब सभी दर्शक धीरे-धीरे ओटीटी पर शिफ्ट होते जा रहे हैं। खासकर ओटीटी के मामले में भारतीय दर्शकों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी कोरोना महामारी के कारण हुई है। सबसे पहले ओटीट पर 'वेबसीरीज' को दर्शकों के सामने पेश करने वाला एकमात्र शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' था। भारत में यह वेबसीरीज खास तौर पर चर्चा में रही। भारतीय दर्शकों ने इस सीरीज को बहुत पसंद किया, लोगों ने इसके किरदारों को भी बहुत प्यार दिया था। मगर अब इस वेबसीरीज के चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है।
इस तारीख के बाद नहीं देख पाएंगे एचबीओ पर आने वाले शो
वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी हॉटस्टार' पर देखी जा रही है। लेकिन अब 31 तारीख से आप इस वेबसीरीज को नहीं देख पाएंगे। दरअसल एचबीओ चैनल (HBO) के साथ डिज्नी हॉटस्टार का करार अब खत्म होने जा रहा है। इस सौदे में डिज्नी हॉटस्टार ने एचबीओ के साथ अपनी डील खत्म कर दी है।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'कुत्ते' OTT रिलीज के लिए तैयार, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
डिज्नी हॉटस्टार ने दी जानकारी
ऐसे में अब एचबीओ चैनल पर दिखाए जाने वाले शो डिज्नी हॉटस्टार पर नहीं देखे जा सकेंगे। इस बात की जानकारी डिज्नी हॉटस्टार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। फिलहाल भारतीय इस चैनल पर कंटेंट नहीं देख सकते हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए की जा रही तैयारी
कहा जा रहा है कि एचबीओ मैक्स जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। दिसंबर 2022 में, अमेज़ॅन और एचबीओ चैनल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसमें दर्शक एचबीओ की सदस्यता ले सकते हैं और अमेज़ॅन वीडियो ऐप के माध्यम से इसके कंटेंट देख सकते हैं, लेकिन अभी इसकी सर्विस अभी केवल यूएस तक ही सीमित है। मगर जल्द ही भारतीय दर्शकों के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी।
डिज्नी हॉटस्टार पर इस साल नहीं देख पाएंगे आईपीएल
आपको बता दें, एचबीओ का कंटेंट इस महीने के अंत तक यानी की 31 मार्च तक डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा। इसलिए अगर आपने एचबीओ पर कोई शो मिस किया है तो आप उसे इस महीने तक देख सकते हैं। साथ ही इस साल आईपीएल भी डिज्नी हॉटस्टार पर नहीं देखा जा सकेगा। मैचों का प्रसारण 'जियो सिनेमा' (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: TVF के इस वेब सीरीज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए FIR के आदेश, जानिए क्या बताई वजह