OTT

फेमस Youtuber का हुआ ब्रेकअप! गर्लफ्रेंड ने किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Youtuber Breakup: एक फेमस यूट्यूबर के ब्रेकअप की खबर आई है। इससे शर्तिया उनके फैंस दुखी हो जाएंगे। हैरानी की बात ये है कि दोनों को हाल ही में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।

2 min read
Feb 09, 2025

Youtuber Breakup: हाल ही में एक यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप का हिंट दिया था। तब लोगों ने तुंरत उस फोटो लिंक तलाश कर उनके पार्टनर का नाम बता दिया था।

अब उसी यूट्यूबर के ब्रेकअप की खबर आई है। इससे उनके फैंस पक्का दुखी हो जाएंगे।

ऐसे मिला ब्रेकअप का हिंट

हम बात कर रहे हैं फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की। खबर आई है कि उनका अपनी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से ब्रेकअप हो गया है। इसका हिंट सोशल मीडिया से मिला। निक्की ने उनको इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

वहीं रणवीर अल्लाहबादिया ने भी उनको अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलने लगी। इतना ही नहीं निक्की शर्मा ने इसके बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा जिसने आग में घी डालने का काम किया।

शेयर किया किप्टिक पोस्ट

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- ‘सही लोग आपको जरूरी, प्यार, योग्य और अहम महसूस कराते हैं।’ निक्की के इस स्टोरी ने इस खबर को पुख्ता करने का काम किया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। निक्की और रणबीर का रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं था मगर दोनों की कुछ तस्वीरों से फैंस ने ही उनके साथ होने की बात पता लगा ली थी।

दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने एक लड़की की तस्वीर में चेहरा एक इमोजी से ढक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन फैंस ने जल्दी ही समझ लिया कि वो निक्की ही हैं। दोनों ने उस वक्त लंदन ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं। तब लोगों ने समझ लिया था कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘द रणवीर अल्लाहबादिया शो’ के होस्ट हैं। ये उनका खुद का पॉडकास्ट चैनल है। वहीं निक्की शर्मा एक फेमस टीवी अभिनेत्री हैं, जो ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

मगर अब दोनों के यूं एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अब उनके ब्रेकअप से फैंस दुखी हो रहे होंगे।

Updated on:
09 Feb 2025 03:38 pm
Published on:
09 Feb 2025 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर