OTT

गांव की शिवानी कुमारी ने मां की पसंद की खरीदी लग्जरी कार, आलीशान घर के बाद YouTuber की चमकी किस्मत  

YouTuber Shivani Kumari New Car:  बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी ने नई कार खरीदी है। यूट्यूबर अपनी मां के साथ शोरूम गई और उनकी पसंद से ही गाड़ी खरीदी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 9:07 AM IST
YouTuber Shivani Kumari New Car
YouTuber Shivani Kumari New Car

YouTuber Shivani Kumari New Car: यूट्यूबर शिवानी कुमारी से नई कार खरीदी है जिसको उनकी मां ने पसंद किया है। शिवानी कुमारी ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद एक से बढ़कर एक एसेट अपने लाइफ में एड कर रहीं हैं। शिवानी ने हाल ही में अपने लिए नया घर खरीदा जिसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाई। शिवानी ने एक घर अपने गांव में बनवाया है जिसके वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यूट्यूबर शिवानी ने गांव में रहते हुए भी इतनी तरक्की हासिल कर ली है फिल भी वो बड़े ही सादगी से रहती हैं। शिवानी कुमारी ने की चमचमाती कार के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शिवानी कुमारी  ने मां की पसंद की खरीदी कार

यूट्यूबर शिवानी कुमारी ने एक और सपना पूरा कर लिया है उन्होंने नई कार खरीद ली है। शिवानी कुमारी लग्जरी कार की डिलीवरी लेने अपने परिवार के साथ शोरूम पहुंची। शिवानी कुमारी ने अपनी मां की पसंद की व्हाइट कलर की सुजुकी खरीदी है। शिवानी कुमारी ने अपनी नई कार के सामने मां के साथ फोटो खिंचवाई है। यूट्यूबर शिवानी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर शिवानी के फैंस बधाई दे रहे हैं।


यूट्यूबर शिवानी कुमारी वर्क फ्रंट

यूट्यूबर शिवानी कुमारी उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर का रहने वाली हैं। शिवानी कुमारी ने बिग बॉस ओटीटी 3 में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। शिवानी कुमारी की फैन फॉलोइंग बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से बढ़ गई है। शिवानी कुमारी अपने व्लॉग की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद शिवानी कुमारी ने फिल्में भी साइन की हैं जिनके नाम अभी रिवील नहीं हुए हैं।

Updated on:
26 Aug 2024, 9:07 AM IST
Published on: