पाकिस्तान

पाकिस्तान: हिंदू मंदिर पर हमले में 20 लोगों को करा गिरफ्तार, 150 से अधिक पर मामला दर्ज

देश की सुप्रीम कोर्ट ने हमले को रोकने में विफल रहने के लिए पुलिस अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 9:53 PM IST
temple in pakistan
temple in pakistan

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने शनिवार को एक हिंदू मंदिर पर हमला करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं करीब 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल शुक्रवार को देश की सुप्रीम कोर्ट ने हमले को रोकने में विफल रहने के लिए पुलिस अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाई थी।

इसके साथ दोषियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। साथ ही कहा था कि इस मामले से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल हो रही है।

मूर्तियों को नष्ट कर दिया

गौरतलब है कि पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले के भोंग (Bhong) शहर में बुधवार को भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया। इन लोगों ने मंदिर में आगजनी की और मूर्तियों को नष्ट कर दिया। पाकिस्तानी सांसद और हिंदू समुदाय के नेता रमेश कुमार वंकवानी ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें भीड़ को मंदिर के ढांचे को नष्ट करते हुए देखा गया। भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की और मूर्तियों और मंदिर के ढांचे को तोड़ डाला।

दरअसल, बीते दिनों एक आठ साल के बच्चे को अदालत ने रिहा कर दिया था, जिसपर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हिंदू मंदिर को निशाना बनाया। इस बच्चे ने कथित तौर पर स्थानीय मदरसे में पेशाब कर दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करा गया था।

Published on: