2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगान सेना की कार्रवाई में 112 तालिबानियों के साथ मारे गए 30 पाकिस्तानी आतंकी

मंत्रालय के अनुसार 6 अगस्त को लश्करगाह शहर में हुए हवाई हमले में कुल 112 तालिबान आतंकवादी मारे गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Aug 2021, 6:29 PM IST

taliban terrorist killed

काबुल। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के अनुसार शनिवार को तालिबान के खिलाफ हमले में कम से कम 30 पाकिस्तानी लड़ाके ढेर हो गए हैं। इनके आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े होने की आशंका है। मंत्रालय के अनुसार 6 अगस्त को लश्करगाह शहर में हुए हवाई हमले में कुल 112 तालिबान आतंकवादी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: भारतवंशी अमरीकी सांसद ने उठाए सवाल, भारत को टीके की सिर्फ 75 लाख खुराक पर्याप्त नहीं

अफगान रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि हेलमंद प्रांतीय केंद्र के बाहरी इलाके में किए हवाई हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ दुश्मनों की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है और भारी मात्रा में हथियार भी नष्ट किए गए हैं।

हाल ही में अफगान सेना ने तालिबान पर कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान सेना के एक सैन्य अधिकारी को ढेर कर दिया था। वह तालिबानी लड़ाकों का नेतृत्व कर रहा था।

तालिबान का लगातार सहयोग कर रहा पाकिस्तान

अफगानिस्तान लगातार आरोप लगा रहा है कि पाकिस्तान सरकार अपनी जमीन पर आतंकियों को पनपने का मौका दे रही है। इसके साथ वह तालिबान का समर्थन भी करती है। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत गुलाम इसाकजई का कहना है कि अफगानिस्तान अपने दावे के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सबूत देने को भी तैयार है। उनका कहना है कि पाकिस्तान, तालिबान को लगातार सहयोग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जापान: टोक्यो मेट्रो में चाकू से हमला, 10 यात्री घायल, हमलावर गिरफ्तार

कई क्षेत्रों में अपना कब्जा जमाया

गौरतलब है कि बीते कई महीनों से अफगानिस्तान में हिंसक संघर्ष जारी है। यहां से अमरीकी फौजे रवाना होने के बाद से तालिबान ने कई क्षेत्रों में अपना कब्जा जमा लिया है। इसे लेकर अफगानिस्तान सरकार चिंतित है। अमरीकी हवाई हमले की मदद से अफगान की फौजें कई क्षेत्रों में बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। राजधानी काबुल को सुरक्षित रखने को लेकर लगातार सेना कई क्षेत्रों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है।