2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतवंशी अमरीकी सांसद ने उठाए सवाल, भारत को टीके की सिर्फ 75 लाख खुराक पर्याप्त नहीं

सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत और अन्य देशों में अमरीकी वैश्विक टीका सहायता कार्यक्रमों के विस्तार पर हो रही चर्चा के दौरान ये बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Aug 2021, 4:52 PM IST

  raja krishna moorthy

raja krishna moorthy

वाशिंगटन। भारतवंशी अमरीकी शीर्ष सांसद का कहना है कि अमरीका (America) ने भारत को कोरोना वायरस (Covid-19) रोधी टीके की सिर्फ 75 लाख खुराकें आवंटित करी हैं। ये पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने अमरीका में बाइडेन प्रशासन से इस संबंध में और खुराकें देने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें: India China Border Tension: पूर्वी लद्दाख के गोगरा पेट्रोलिंग प्वाइंट-17A से पीछे हटीं भारत-चीन की सेनाएं

सांसद राजा कृष्णमूर्ति ( Raja krishna moorthy) ने भारत और अन्य देशों में अमरीकी वैश्विक टीका सहायता कार्यक्रमों का विस्तार करने के अपने प्रयासों पर कांग्रेस के 116 सदस्यों का समर्थन हासिल करने के बाद यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब व्हाइट हाउस ने कहा कि अमरीका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ साझेदारी जारी रखने को तैयार है। वह टीके के साथ अन्य मदद मुहैया कराना चाहता है।

वैश्विक साझेदारी की जरूरत

कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा कि वे एक बार दोबारा राष्ट्रपति बाइडेन और कांग्रेस में अपने साथियों से अनुरोध करते हैं कि मानवता की भलाई के लिए महामारी को खत्म करने के लिए एक साथ आएं और कोविड अधिनियम को कानून में तब्दील करें।

ये भी पढ़ें: भारत और रूस की दोस्ती में दरार! पुतिन ने इस बड़ी बैठक में इमरान खान और जिनपिंग को बुलाया, मोदी को नहीं दिया न्यौता

उन्होंने कहा कि जब तक इस महामारी का प्रकोप किसी देश में जारी रहता हैै तब तक पूरी दुनिया को खतरे का सामना करना पड़ेंगा। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्रता दिवस काफी नजदीक है। ऐसे में इस महामारी को सही मान्ये में खत्म करने को लेकर अरबों टीकों के उत्पादन और वितरण के लिए जरूरी वैश्विक साझेदारी की जरूरत है।

सीनेटर जेफ मर्कले, एलिजाबेथ वारेन और भारतवंशी महिला सांसद प्रमिला जयपाल के साथ राजा कृष्णमूर्ति ने कोविड अधिनियम पेश किया। इसके तहत महामारी के संदर्भ में वैश्विक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर नजर रखने के लिए अमरीकी महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया कार्यक्रम स्थापित करेगा।