पाकिस्तान में बढ़ रहा है अपराधों का ग्राफ फुस्स हुआ पीएम इमरान खान का नया पाकिस्तान बीते 4 महीनों में 131 अधिकारियों का हो चुका है अपहरण
पेशावर।पाकिस्तान ( Pakistan ) के उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में एक वरिष्ठ आयकर अधिकरी के अपहरण के बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह आयकर अधिकारी पेशावर में तैनात था। खबरों में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की वर्दी में आए नकाबपोश बंदूकधारियों ने आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तीन अन्य लोगों का अपहरण कर लिया।
वरिष्ठ आयकर अधिकारी का अपहरण
पेशावर के इस आयकर अधिकारी के अपहरण के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि आयकर विभाग में सहायक आयुक्त रियाज खान और उनके तीन रिश्तेदारों का बुधवार रात उनके घर से अपहरण कर लिया गया। अभी इस बात की कोई सूचना नहीं कि रियाज खान किस तरह और किन परिस्थितियों में मारे गए। खबरों में कहा गया है कि रियाज दक्षिण वजीरिस्तान में सीमा से लगे टांक जिले के मियानी गांव में अपने घर के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कुछ मीडिया सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये आए थे।
पूर्व राष्ट्रपति जरदारी तक पहुंची आंच
इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का नाम उछलने से पाकिस्तान में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रियाज खान ने पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच की थी। फिलहाल पुलिस ने अभी इस बारे में कुछ और जानकारी देने से इंकार दिया है लेकिन यह तय है कि अगर जल्द ही रियाज खान के हत्यारों का पता नहीं चला तो पाकिस्तान में अशांति का एक और दौर वापस आ सकता है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..