इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बिलावट भुट्टो पर आपत्तिजनक बयान देकर फंस गए हैं। इमरान खान ने एक रैली में बिलावल को बिलावल साहिबा कह दिया, इस पर विपक्ष उनकी जमकर आलोचना कर रहा है। भुट्टो ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर निशाना साधा और पाक पीएम को छोटी सोच का शख्स करार दिया।