पाकिस्तान

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में नहर में गिरा वाहन, 20 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS Vehicle Fell In Canal In Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में एक तिपहिया वाहन के एक नहर में गिर जाने की वजह से उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। गिलगिट बाल्टिस्टान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक ने बताया था कि हादसे का शिकार बस रावलपिंडी से स्कार्दू की ओर जा रही थी।

less than 1 minute read
Nov 12, 2020
Pakistan: A Vehicle Fell In Canal In Khyber Pakhtunkhwa Province, 20 People Dead (Symbolic Image)

इस्लामाबाद। कोरोना संक्रमण ( Corona Epidemic ) से जूझ रहे पाकिस्तान से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में एक तिपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त ( Pakistan Road Accident ) होने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक तिपहिया वाहन एक नहर में गिर जाने की वजह से उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बुधवार को बचावदल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ( Khyber Pakhtunkhwa Province ) के डेरा इस्माइल खान जिले में यह दर्दनाक हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 20 शवों को नहर से बार निकाल लिया गया है, जबकि 3 को बचा लिया गया है। इस दुखद हादसे पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने अफसोस जताया है।

नाले में बस गिरने से 20 की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में एक बड़ी घटना घटी थी। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में एक यात्री बस के एक नाले में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गिलगिट बाल्टिस्टान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक ने बताया था कि हादसे का शिकार बस रावलपिंडी से स्कार्दू की ओर जा रही थी। वापस लौटते समय बस गिलगिट के पास नाले में गिर गई। प्रवक्ता फिराक के अनुसार, हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे।

Updated on:
12 Nov 2020 12:49 am
Published on:
12 Nov 2020 12:33 am
Also Read
View All