30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, हादसे में 8 की गई जान, कई घायल

यात्रियों को ले जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर टक्कर में 20 से ज्यादा लोग घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 26 Nov 2019, 8:56 AM IST

Pakistan bus accident

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक भीषण हादसा हुआ है। घटना पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम में हुआ है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों को ले जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

टक्कर में 20 से ज्यादा लोग घायल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पाकिस्तान की खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई है। बस की टक्कर विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक से हो गई। जिला आपात अधिकारी जावेद खलील ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि टक्कर में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अभी भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

बढ़ रहे हैं सड़क हादसे के मामले

आपको बता दें कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने और ड्राइविंग करते वक्त लापरवाही करने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। हाल ही में पेरू में भी बस के खाई में गिरने से हादसा हुआ था। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई।