30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान: छुट्टियों पर घर लौट रहे थे पाकिस्तानी नौसैनिक, बस के खाई में गिरने से नौ की मौत

दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में कराची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त बस के फेल होने के कारण हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 9:11 AM IST

Bus accident

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। यह हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ, जिसमें 29 लोग घायल भी हुए हैं। इस बारे में एक अधिकारी के हवाले से जानकारी मिल रही है।

छुट्टियां बिताने अपने घर जा रहे थे फौजी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस ग्वादर जिले के ओरमरा क्षेत्र से कराची की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि फौजी छुट्टियां बिताने अपने घर जा रहे थे। इस हादसे पर सहायक आयुक्त बेला जमील बलोच ने जारी किए बयान में कहा है कि जब बस लासबेला में बोजी टॉप पर पहुंची, तभी खाई में गिर गई।

बस के फेल होने के कारण हुआ हादसा

शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि संभवत: बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तान तटरक्षक बल और अन्य बचाव दल हादसे की सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे थे। सभी ने फुर्ती से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।