
नई दिल्ली। सीमा पर भारतीय सेना की गतिविधियों से पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाक अधिकृत कश्मीर (P0K) में सेना के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने सेना को अलर्ट कर दिया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी सेना के बैट कमांडो को मार गिराया है।
पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया जा रहा
भारत की तरफ पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सीमा पर बोफोर्स होवित्जर तोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनकी मदद पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि पाक सेना अपने सैन्य ठिकानों से आतंकियों की मदद कर रहा है।
पाक की तरफ से कोई जवाब नहीं
भारत ने पाकिस्तान को संदेश दिया है कि वह अपने सैनिकों के शव को ले जाएं, मगर पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग के बीच शव उठाए नहीं गए हैं। लेकिन अब भारतीय सेना ने पाक आतंकियों के शव की तस्वीर भी जारी कर दी है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को शवों को ले जाने के लिए सफेद झंडे के साथ आने का प्रस्ताव दिया है। मगर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..