31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मार गिराए 5-7 पाकिस्तानी सैनिक व आतंकी

Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने पिछले 36 घंटों में जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे कैरन सेक्टर में पांच से सात आतंकवादियों और पाक सैनिकों को मार गिराया है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Nitin Bhal

•

Updated: 3 Aug 2019, 9:59 PM IST

Pakistan tried to infiltrate, Indian army gunned down 5 to 7 terrorist

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मार गिराए 5-7 पाकिस्तानी सैनिक व आतंकी

जम्मू. भारतीय सेना ने पिछले 36 घंटों में जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे कैरन सेक्टर में पांच से सात आतंकवादियों और पाक सैनिकों को मार गिराया है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ( Indian army ) ने पाकिस्तानी की बदनाम बैट ( Border Action Team ) की सीमा में घुसपैठ करने की एक बड़ी कोशिश को विफल किया है। पाकिस्तानी सैनिकों/आतंकियों के शव अभी नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर पड़े हैं क्योंकि, अभी भी भारतीय सेना और आतंकियों के बीच झड़प जारी है। भारी गोलीबारी के कारण पाकिस्तान सेना अभी तक उन्हें वापस नहीं ले जा सकी है। भारी फायरिंग के चलते शवों को हटाया नहीं जा सका है और ना ही उनकी पहचान हो पाई है। सेना ने सबूत के तौर पर उनमें से 4 शवों की सैटलाइट तस्वीरें भी ली हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पिछले 24-36 घंटों के दौरान हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कश्मीर की शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जा रही है और वह फायरिंग की आड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मची हलचल के बीच में सेना ने पिछले 48 घंटे में 4 आतंकियों को मार गिराया है। शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ बारामूला और शोपियां में हुईं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुक्रवार से शुरू हुआ था।

सेना के हौसले बुलंद

चार आतंकियों को मार गिराने के बाद सेना के हौसले बुलंद हैं। शोपियां में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ज़ीनत-उल-इस्लाम नायकू मारा गया था, जो जैश-ए-मोहम्मद का सबसे अहम स्थानीय आतंकवादी था। नायकू हिंसा की विभिन्न घटनाओं में शामिल था। वो कई आतंकी हमलों और नागरिकों की हत्याओं में शामिल था। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार तडक़े मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर