पाकिस्तान

Pakistan में शर्मसार हुआ रिश्ता, शख्स ने की पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 11 लोगों की हत्या

HIGHLIGHTS पाकिस्तान ( Pakistan ) के पंजाब प्रांत ( Punjab Province ) में एक शख्स ने अपने ही परिवार के 11 लोगों की निर्मम हत्या ( Murder ) कर दी। पुलिस ने बताया कि अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए शख्स ने पत्नी समेत अपने परिवार के 11 सदस्यों की को मार दिया।
2 min read
Aug 20, 2020
pakistan family murder
Pakistan: Man killed 11 family members including wife and children in Punjab Province

सुक्कुर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों ( Minority In Pakistan ) पर लगातार अत्याचार और बर्बरता की घटनाएं सामने आती रहती है, लेकिन अब पाकिस्तान ( Pakistan ) के पंजाब प्रांत ( Punjab Province ) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है।

दरअसल, एक शख्स ने अपने ही परिवार के 11 लोगों की निर्मम हत्या ( Family Murder In Punjab Province ) कर दी। बताया जा रहा है कि अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए शख्स ने अपने ही घर के चिराग और पत्नी समेत 11 लोगों को मार दिया।

मौके पर पुहंची पुलिस ने शुरूआती जांच-पड़ताल के बाद बताया है कि जमीन विवाद मामले ( Land Dispute ) को लेकर आरोपी ने अपने ही परिवार के लोगों की हत्या की है। जिससे कि वह अपने दुश्मनों को फंसा सके। फिलहाल, आरोपी के साथ-साथ उनके चार बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी ने कबूल किया गुनाह

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पुलिस ने इस निर्मम हत्याकांड ( Murder ) की साजिश रचने वाले शख्स का बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इरफान सम्मु ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके पिता ने चाकू ( Knife Attack ) से गला रेत कर परिवार के सारे लोगों की हत्या की है।

पुलिस में दर्ज बयान के मुताबिक, परिवार के लोगों की हत्या की साजिश आरोपी के पिता ने बनाई थी। इस हत्याकांड में जिन 11 लोगों की मौत हुई उनमें आरोपी की पत्नी, उनकी चार बेटियां और तीन बेटे, बहू और पोता-पोती शामिल है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पिता अपने चारों बेटों के साथ फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने पास के ही दूसरे गांव से सभी को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री सिंध मुराद अली शाह ( Punjab Chief Minister Sindh Murad Ali Shah ) ने पुलिस महानिरीक्षक ( IG ) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शाह ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि हर पहलू से इसकी पड़ताल करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि पीड़ितों के परिवार को पूरा सहयोग किया जाए।

Updated on:
20 Aug 2020 11:31 pm
Published on:
20 Aug 2020 10:50 pm