पाली

बिना टैक्स चुकाए सामान बेचने वालों पर गिर सकती है गाज, विभाग ने कर दी है टेडी नजर

-स्पेशल टीम गठित-केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग अगले दिनों में कर सकता है कई बड़े खुलासे-सोजत में मेहंदी व्यापारी के यहां बड़ी कार्रवाई
2 min read
Oct 31, 2018
Central excise and service tax department
बिना टैक्स चुकाए सामान बेचने वालों पर गिर सकती है गाज, विभाग ने कर दी है टेडी नजर

पाली। बिना टैक्स चुकाए सामान बेचने अथवा टैक्स चोरी करने वालों पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर विभाग की नजर टेडी है। विभाग ने एक स्पेशल टीम गठित की है जो टैक्स चोरी करने वालों की कुंडली खंगालेगी। विभाग की सतर्कता से हाल ही में कई मामलों में बड़े खुलासे हुए है। अगले दिनों में टैक्स चोरी को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं।

दरअसल, जीएसटी लागू होने के बाद केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर विभाग के सामने कई तरह की नई चुनौतियां सामने आई है। इससे निबटने के लिए पाली के उपायुक्त ने नए सिरे से रणनीति बनाई है। सामान्य कार्रवाई के अलावा एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है। इस टीम को डेटा एनलाइज का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें व्यापारियां का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ऐसी कंपनियों को चिह्नित किया जा रहा है जो रिटर्न फाइल जमा नहीं करवा रही। इन कंपनियों का पिछला रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है ताकि वास्तविकता का खुलासा हो सके। इसके अलावा विभाग अपने सूत्र भी मजबूत कर रहा है ताकि टैक्स चोरी करने वालों की जानकारी मिल सके।

सोजत में ढाई करोड़ की चोरी पकड़ी
विभाग ने सोजत में एक मेहंदी व्यापारी के यहां बड़ी कार्रवाई की। मेहंदी व्यापारी पर ढाई करोड़ रुपए का टैक्स बकाया था। यह पिछले कई महीनों से टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा था। उपायुक्त के निर्देश पर विभागीय टीम ने मेहंदी व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। व्यापारी ने 53 लाख रुपए हाथों-हाथ जमा कराए है।

विभाग की पखवाड़े में दिन में तीसरी कार्रवाई
विभाग की स्पेशल टीम ने पिछले पन्द्रह दिन में टैक्स चोरी की तीन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा विभाग फर्जी रूप से चल रही कंपनियों का भी खंडाफोड़ कर चुका है। यह कंपिनयां सिर्फ कागजों में ही चल रही थी। इसमें अन्य प्रदेशों में संचालित कंपनियों का भी राजफाश हुआ था। पाली जोन के उपायुक्त ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

Published on:
31 Oct 2018 01:03 pm