
पाली। शहर के सोजत रोड मार्ग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जिला बेडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 15 से 17 आयु वर्ग की स्टेट बेडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता दो नवम्बर तक आयोजित होगी। राजस्थान प्रीमियर बेडमिंटन लीग चेयरमैन मधुराज बैरवा, प्रतियोगिता आयोजक जब्बरसिंह (एडवोकेट) एवं विद्यालय प्राचार्या एकता बालिया ने प्रथम मुख्य ड्रॉ मैच का उद्घाटन किया।
जिला बेडमिंटन सचिव दिनेश दिनकर ने बताया कि मुख्य ड्रॉ में छात्र वर्ग एकल में 128 ड्रॉ एवं युगल में 64 ड्रॉ खेले जाएंगे। पूर्व में क्वालीफाई से आए मुख्य ड्रॉ में एकल वर्ग में सम्मिलित 15 वर्ष के छात्र वर्ग में अभी तक कोटा के ऋषभ जैन प्रथम वरियता में एवं जयपुर के प्राचय परिहार द्वितीय वरियता में, 17 वर्ष एकल वर्ग में अलवर के शुभम पटेल प्रथम वरियता एवं जयपुर के हिमांशु खटाना द्वितीय वरियता पर रहे। विद्यालय प्राचार्या एकता बालिया ने आए 300 छात्र प्रतिभागियों को विद्यालय एवं खेल की भावना की अलख से परिचित कराया।