पाली

breaking news : पाली में रात 3 बजे हुआ हादसा, दुधारु गायों से भरा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, एक बछड़े की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 13, 2018
accident
breaking news : पाली में रात 3 बजे हुआ हादसा, दुधारु गायों से भरा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, एक बछड़े की मौत

पाली

रोहट, रोहट कस्बे में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रामपुरा रोड के निकट सोमवार सुबह 3 बजे एक गायों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे ट्रक में सवार तीन जने बाल बाल बच गए। पंजाब निवासी गोरख प्रताप अपनी ट्रक में दुधारु गायों को लेकर गुजरात की तरफ जा रहा था कि रोहट रामपुरा रोड के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के निकट लगे बिजली के संकेतक को तोड़ते हुए लाइट के पोल को तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गई।

2 घंटे तक गाये डिवाइडर पर झूलती रहीं
जिसे सुबह 5 बजे तक हाईड्रा की मदद से नीचे उतारा गया। ट्रक में 11 अमेरिकन गाये भरी हुई थीं। जिसमे से एक बछड़े की मौत हो गयी। हादसा होते ही ट्रक डिवाइडर पर चढ़ी रही। जिसमें गाये 2 घंटे तक गाये डिवाइडर पर झूलती रहीं।

अन्य खबर पढ़ें...
ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में

रोहट/पाली। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के सिणगारी रेल स्टेशन के निकट एक युवक को कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनना महंगा पड़ गया और युवक को अपनी जान देनी पड़ी। सिणगारी निवासी गुमानाराम पुत्र सूखा राम ओड (19) कान में ईयरफोन डाल कर गाने सुनते हुए रेल पटरी के बीच में चल रहा था, इस दौरान पीछे से पाली की और से आ रही रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने हॉर्न बजाए, लेकिन ईयरफोन की वजह से ट्रेन का हॉर्न युवक को सुनाई नहीं दिया। जिसके कारण ये हादसा हो गया।


लोगों की भीड़ जमा हो गई
ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैन की चपेट में आने के बाद रणकपुर ट्रैन मौके पर रुक गई और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँची। इस दौरान आसपास से लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को मौके से उठाकर रोहट के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Published on:
13 Aug 2018 06:07 am