पाली

दीवार पर देखों नम्बर और पुलिस को अपराध की करो खबर

सजगता: दीवारों पर पुलिस अधिकारियों के फोन नम्बर, हर कोई दे सकेगा सूचना-संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान
2 min read
Oct 01, 2018
Crime will give public information to the police
दीवार पर देखों नम्बर और पुलिस को अपराध की करो खबर

पाली। पुलिस का कमजोर होता मुखबिर तंत्र व आमजन तक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से अब पुलिस अधिकारियों ने जनता तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस अब शहर सहित जिले में गली-मोहल्लों में दीवारों पर पुलिस अधिकारियों के फोन नम्बर लिखवा रही है, इसे ‘सुरक्षा दीवार’ नाम दिया गया है। खास बात ये है कि इस दीवार पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक के साथ सम्बंधित थानाधिकारी के नम्बर होंगे, ताकि आमजन अपने क्षेत्र की किसी प्रकार की आपराधिक घटना व सूचना पुलिस अधिकारियों को दे सके। जिले में यह काम थाना स्तर पर करने के लिए थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

पहले बीट कांस्टेबल के नम्बर होते थे, अब अधिकारियों के भी
पुलिस महकमे ने यह पहले कई सालों पूर्व की थी। उस समय बीट कांस्टेबल व थाने के नम्बर दीवार पर लिखे होते थे। इस व्यवस्था में अब बदलाव किया गया है। अब एसपी, पुलिस कंट्रोल रूप, एसएचओ, वाट्सएप न बर, बीट अधिकारी, बीट प्रभारी के मोबाइल नम्बर भी होंगे, ताकि आमजन अधिकारियों व कंट्रोल रूम पर वाट्सएप पर भी सूचना दे सके। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हर बीट एरिया में ऐसी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने यह काम शुरू भी कर दिया है। खासकर चुनावी साल में संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस को सूचना जुटाने का काम आसान होगा और आमजन भी जल्द से जल्द अधिकारियों को सूचित कर सकेगा।

280 किलो डोडा पोस्त बरामद, तस्कर फरार
सोजत। सिरियारी थाना पुलिस ने रविवार तडक़े एक कार जब्त कर उसमें रखे 17 कट्टों में भरा 280 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। अंधेरे में दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन सुराग नहीं लगा है। सिरियारी थानाधिकारी रामकिशोर के अनुसार सारण चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार तेजी से जा रही थी। पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन कार नाकाबंदी तोडकऱ भाग गई। पुलिस ने पीछा किया। तस्कर कार खेतों में ले गए और अंधेरे में कार मौके पर छोडकऱ भाग गए। कार में भरा 280 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार मालिक की पहचान के आधार पर मालिक तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

Updated on:
01 Oct 2018 12:50 pm
Published on:
01 Oct 2018 12:47 pm