31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल पहुंची कलेक्टर, कुर्सी पर लेटी प्रसूता को देख हुई नाराज, अधिकारियों को लगाईं फटकार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 1 Oct 2018, 12:14 PM IST

rajasthan news

अस्पताल पहुंची कलेक्टर, कुर्सी पर लेटी प्रसूता को देख हुई नाराज, अधिकारियों को लगाईं फटकार

अजमेर. पुष्कर चिकित्सालय में जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने औचक निरिक्षण किया,जहां वे अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देखर नाराज हो गई। जिसके चलते उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सा प्रभारी डॉ आर के गुप्ता के समक्ष नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा का जायजा लेने के दौरान जिला कलेक्टर आरती डोगरा अचानक पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंच गई वहां उन्होंने देखा तो भामाशाह काउंसलिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। वही प्रसूता वार्ड के बाहर चेयर्स पर लेटी हुई मिली इसके अलावा आउटडोर में डॉक्टर को दिखाने आने वाले रोगियों को पर्ची काटने की सही व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा अस्पताल भी रोगियों से खचाखच भरा हुआ था।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सा प्रभारी को व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं गायनिक डॉक्टर दुआ ने उनको बताया की मरीजों को देखने के लिए उन्हें दिया गया आउटडोर कमरा काफी छोटा है और बड़ी संख्या में महिलाएं आती है, जिसके चलते उनके लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। चिकित्सालय के मुख्य दरवाजे पर अनियंत्रित दुपहिया वाहनों चार पहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर भी जिला कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की कलेक्टर के जाने के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर आरके गुप्ता ने तुरंत व्यवस्थाओं को सुधारने में दौड़-धूप शुरू कर दी।

Read more : राजस्थान BJP को अब यहां से लगा ज़बरदस्त झटका, नेता समेत कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पार्टी का दामन

Read more : VIDEO: महंगाई की 'आग' में 'घी' का काम, पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब रसोई गैस दामों में 59 रुपए की बढ़ोतरी

Read more : चाकू की नोक पर जो 2 बदमाश चालक से कार छुड़ा ले भागे थे, पुलिस ने जोधपुर के बासनी में पकड़ा; एक दिन के रिमांड पर लिया

Read more : राजसमंद: कांग्रेस नेता की कार ट्रेलर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल, किसान महासम्मेलन से लौट रहे थे