31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर की मांग को लेकर प्रदेश में यहां बाजार बंद, विधायक ने चिकित्सा मंत्री को भेजा पत्र

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 1 Oct 2018, 11:31 AM IST

rajasthan news

डॉक्टर की मांग को लेकर प्रदेश में यहां बाजार बंद, विधायक ने चिकित्सा मंत्री को भेजा पत्र

कुचेरा/नागौर. जिले के कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के सभी रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सोमवार को पूरा कस्बा बंद रहा। कस्बे के सर्वसमाज सहित विभिन्न संगठनों की ओर से किए जा रहे इस आन्दोलन में सभी दुकानें एवं बाजार पूर्ण रूप से बन्द है। कस्बेवासी पिछले लम्बे समय से सीएचसी में डॉक्टरों के पद भरने की मांग कर रहे थे, लेकिन चिकित्सा विभाग ने सुनवाई नहीं की, जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए सोमवार को बंद का आह्वान किया। उधर, ग्रामीणों की चेतावनी के बाद चिकित्सा विभाग ने आनन-फानन में स्थाई व अस्थाई तौर पर तीन चिकित्सक लगाए हैं, लेकिन सोमवार तक किसी ने भी ज्वाइन नहीं किया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तालाबंदी व ***** जाम भी चेतावनी भी दी है।

विधायक ने चिकित्सा मंत्री को भेजा पत्र

ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग केवल कागजी आदेश जारी करता है। जिसके कारण चिकित्सक न तो यहां ज्वॉइन करता है न ही दूसरा चिकित्सक लगाया जाता है। आन्दोलन में कस्बे सहित आस पास के करीब तीन दर्जन गांवों के ग्रामीण, करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की इस परेशानी को लेकर क्षेत्रीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक लगाने की मांग की। विधायक बैनिवाल ने पत्र में लिखा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा नगरपालिका क्षेत्र में संचालित कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों सहित अन्य पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने से कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए तत्काल प्रभाव से यहां चिकित्सक लगाए जाएं।

Read more : चाकू की नोक पर जो 2 बदमाश चालक से कार छुड़ा ले भागे थे, पुलिस ने जोधपुर के बासनी में पकड़ा; एक दिन के रिमांड पर लिया