
प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने चिकित्सको पर लगाया लापरवाही का आरोप
करौली. जिले के टोडाभीम स्थित बालघाट के अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में चिकित्सकों के खिलाफ काफी आक्रोश है। परिजन नवजात की मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही ओर अनदेखी बता रहे है। नवजात शिशु के पिता जगदीश बैरवा ने बताया कि रविवार को प्रसव पीड़ा होने के वाद उसने अपनी पत्नी ज्योति को बालघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और प्रसव होने के बाद नवजात विल्कुल स्वस्थ था लेकिन शाम को नवजात की तवियत बिगड़ने लगी और नवजात को सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद उनकी ओर से चिकित्सको को बार बार अवगत कराने के बाबजूद चिकित्सक नवजात शिशु को देखने नही आए जिसके चलते इलाज के अभाव में रविवार रात 11 बजे नवजात शिशु की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा किया जाता है वहीं दूसरी ओर चिकित्सको की ऐसी लापरवाही से लोगो को ऐसी दुखद घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है । जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति ने बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया था। जो स्वस्थ थी लेकिन 3 बजे बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी तो उन्होंने चिकित्सक को बार बार दी गई परंतु चिकित्सकों की लापरवाही और मनमानी के चलते चिकित्सकों ने उनकी एक नहीं सुनी और नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया।
Updated on:
1 Oct 2018, 11:05 AM IST
Published on:
1 Oct 2018, 11:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.