31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : एक महिला ने जुर्म के खिलाफ उठाई आवाज तो आरोपियों ने किया ये हाल
Play video

VIDEO : एक महिला ने जुर्म के खिलाफ उठाई आवाज तो आरोपियों ने किया ये हाल

लोगों का आरोप : शहर में पुलिस की शह पर चल रहे कई जुआघर-लम्बे समय से पुलिस से जुआघर के खिलाफ कर रही थी शिकायत महिला सहित दो जने गंभीर घायल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 1 Oct 2018, 10:23 AM IST

पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्यारा चौक के निकट खरादियों का मोहल्ला में बीती रात को जुआ घर चला रहे कुछ लोगों ने महिला सहित दो जनों पर हमला बोल दिया। इससे वे दोनों गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार बांगड़ अस्पताल में जारी है। घटना की खबर के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा किया। उनका आरोप था कि महिला लंबे समय से जुआ के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, इस कारण माफिया ने उन पर हमला किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार में शाम को प्यारा चौक के निकट खरादियों का मोहल्ला में सलमा, उसका पति हाजी मोहमद व अरशद अली घर के बाहर बैठे थे। उनके घर के पास लंबे समय से जुआ कर चल रहा है। महिला ने घर के बाहर सीसीटीवी लगा रखे थे। कई बार महिला की शिकायत से जुआघर बंद कराने की कार्रवाई भी हुई थी। इससे नाराज होकर रविवार शाम को वहां मामा उर्फ अनवर सहित अन्य लोगों ने सलमा पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। बीच बचाव करने आए अरशद अली पर भी हमला किया। दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें बांगड़ अस्पताल लाया गया।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़े
महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी हमलावरों ने तोड़ दिए। पुलिस ने जुआ कर चलाने वालों के खिलाफ दबिश भी दी लेकिन वह मौके से भाग गए। देर रात तक उनकी तलाश जारी थी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस का अस्पताल में लोगों ने विरोध किया।

अस्पताल में हंगामा, लगाए आरोप
इधर, घटना के विरोध में अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने अस्पताल में हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस की शह पर ही क्षेत्र में जुआ चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से लगाकर मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है। इसके बावजूद जुआ घर बंद नहीं हो रहा है और महिला ने आवाज उठाई तो उस पर हमला कर दिया गया। उन्होंने आरोपियों की गिर तारी करने की मांग की। जानकारों की मानें तो शहर में और भी कई जगह जुआघर चल रहे हैं, जिनको पुलिस की शह मिली हुई है। ऐसे जुआघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करने में रुचि नहीं उठाती।