पाली

पाली में दर्दनाक हादसा: दुकान से उठी आग की लपटें कमरे तक पहुंची, बेड पर सो रहा रिटायर्ड टीचर जिंदा जला

Pali Fire Incident: राजस्थान के पाली जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान में लगी आग से कमरे में सो रहे रिटायर्ड टीचर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

2 min read
Mar 15, 2026
pali fira
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। फोटो: पत्रिका

पाली। राजस्थान के पाली जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के एक जनरल स्टोर में लगी आग ऊपर बने कमरे तक पहुंच गई। जिससे बेड पर सो रहा रिटायर्ड टीचर जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 2.30 बजे होमगार्ड ने सूचना दी कि शहर के भैरूघाट स्थित अमित जनरल स्टोर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने से पहले ही रिटायर्ड टीचर की मौत

दुकान में लगी आग कुछ ही देर में कमरे तक जा पहुंची। ऐसे में कमरे में सो रहे रिटायर्ड टीचर राजेंद्र कुमार शर्मा पुत्र जीवनदास बेहोश हो गए। आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। दमकलकर्मियों ने जब तक आग बुझाकर रेस्क्यू किया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

दुकान में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कमरे को भी चपेट में ले लिया। ऐसे में दुकान और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग बुझाने से पहले मकान की बिजली सप्लाई काटी गई। इसके बाद करीब 3 घंटे बाद दमक​ल​कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा

घटना के समय मृतक का बेटा अमित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। गनीमत रही कि आग दूसरे कमरे तक नहीं पहुंची। ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों की जान बच गई। हालांकि, इस घटना में रिटायर्ड टीचर राजेंद्र का बेटा अमित झुलस गया। जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

Published on:
15 Mar 2026 12:03 pm