पाली

15 दिन से इस घर में लग रही रहस्यमयी आग, सारा सामान खाक, तंबू में रात बिता रहा परिवार

आग से घर का पूरा सामान जल चुका है। अभी तक पीड़ित परिवार को राहत नहीं मिली है।
less than 1 minute read
Feb 07, 2024
mysterious_fire_in_pali_rajasthan.jpg

जैतारण के गांव आगेवा की सरहद स्थित गांव हुनावास मार्ग स्थित भाटियों की ढाणी में एक घर में 22 जनवरी से लगातार रहस्यमय तरीके से आग जल रही है। इस घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे है। इस घटना का अवलोकन करने जैतारण तहसीलदार शिवजीराम भी आए, लेकिन 15 दिन बाद भी आग लगने के कारण पता नहीं लगा पाए।

घर का पूरा सामान जला

आग से घर का पूरा सामान जल चुका है। अभी तक पीड़ित परिवार को राहत नहीं मिली है। भाटियों की ढाणी निवासी मोहनसिंह पुत्र पहाडसिंह ने बताया कि 22 जनवरी से लगातार किसी भी वक्त कभी बंद पेटी में तो कभी किसी राशन सामग्री के डिब्बे में तो कभी कपडों में अचानक आग लग जाती है। ऐसे करके घर का सारा सामान जल चुका है तथा तंबू में रात गुजारनी पड़ रही है। पूरा परिवार सदमे से डरा हुआ है। घटना को लेकर सरपंच राकेश सरगरा ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच करवा कर आग के कारणो कर पता लगवा कर पीडित परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की है।

मौके पर भेजी टीम
यह मामला जानकारी में आने पर जैतारण तहसीलदार को जांच के लिए भेजा है। राहत के लिए प्रकरण भी बनाया लेकिन बार बार जल रही आग के कारणों का भी पड़ताल करवाते है।
- श्यामसुन्दर विश्रोई, उपखण्ड अधिकारी जैतारण।

Published on:
07 Feb 2024 12:26 pm