25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में कदम रखने से पहले दुल्हन की मौत, लाश की हालत देखकर हर किसी का कांपा कलेजा

Rajasthan News: उसी दौरान दूल्हे के गांव से कुछ ही किलोमीटर पहले ही दूल्हा और दुल्हन की कार एक डंपर से टकरा गई।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Jayant Sharma

Feb 07, 2024

siker_news.jpg

Road Accident In Sikar Rajasthan: नई दुल्हन के स्वागत के लिए ससुराल में मंगल गीत गाए जा रहे थे, सजावट की जा रही थी और पूजा पाठ की तैयारी कर की जा रही थी। शुभ घड़ी में नई बहू पहली बार ससुराल में कदम रखती उसे यादगार बनाए जाने के लिए हर तैयारी की गई, लेकिन दुल्हन ससुराल में पहला कदम नहीं रख सकी। ससुराल से कुछ दूर पहले उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे के बाद दुल्हन की कार चकनाचूर हो गई। लाश की हालत देखकर कलेजा मुंह को आ गया। दूल्हा गंभीर रूप से घायल है। वर और वधु पक्ष के लोग अस्पताल में मौजूद हैं। सीकर में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद हडकंप मचा हुआ है। सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में यह सड़क दुर्घटना हुई है।


पुलिस के अनुसार हादसा सीकर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर फतेहपुर इलाके में सुबह करीब आठ बजे हुआ। सीकर जिले के ही लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटड़ानाऊ गांव से एक बारात हरियाणा गई थी। मंगलवार रात को शादी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन बाटड़ानाऊ गांव लौट रहे थे। उसी दौरान दूल्हे के गांव से कुछ ही किलोमीटर पहले ही दूल्हा और दुल्हन की कार एक डंपर से टकरा गई।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गय। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूल्हे को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि दूल्हा रघुवीर जाट बाटड़ानाऊ का रहने वाला है। जबकि दुल्हन खुशबू उर्फ रेखा हरियाणा के सिरसा के ताजिया खेड़ा गांव की रहने वाली थी।

उल्लेखनीय है हाल ही सीकर जिले के लोसल इलाके में एक शादी से पहले दुल्हन के सगे भाई समेत उसके तीन जवान भाइयों की सड़क हादसे मौत हो गई थी। इनमें दो युवक लड़की की बुआ और मामा के बेटे थे। इस हादसे के बाद वहां शादी टाल दी गई और पूरा परिवार तथा गांव गम में डूब गया था।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग