पाली

पत्नी की हत्या कर कार में लगाई आग, जला हुआ मिला था शव

जैतपुर थाना क्षेत्र के चेंडा आश्रम के निकट एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कार के पीछे की सीट पर आग लगाकर इसे हादसे का रूप दे दिया।

less than 1 minute read
Jan 19, 2024

रोहट (पाली)। जैतपुर थाना क्षेत्र के चेंडा आश्रम के निकट एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कार के पीछे की सीट पर आग लगाकर इसे हादसे का रूप दे दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस ने बताया कि खुटानी निवासी बिंजाराम पुत्र रतनाराम पटेल ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री परमेश्वरी पटेल का विवाह करीब 10 वर्ष पहले चेंडा निवासी अशोक पटेल से हुआ था। परमेश्वरी का पति अशोक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोप लगाया कि गुरुवार को अशोक ने परमेश्वरी की हत्या कर कार के पीछे की सीट पर आग लगाकर परमेश्वरी को जला दिया। सबूत मिटाने के लिए कार के पीछे की सीट पर आग लगा दी।

घटना के बाद पुलिस में एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से विसरा लेकर जांच के लिए भिजवाया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण सीओ राजुराम चौधरी, थानाधिकारी जब्बरसिंह आदि ने पाली बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने हत्या करने व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी पति अशोक पटेल को दस्तयाब किया।

Published on:
19 Jan 2024 06:50 pm
Also Read
View All