29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार के पीछे वाली सीट में लगी आग, झुलसने से विवाहिता की मौके पर ही मौत, मामला संदिग्ध

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के चेन्डा आश्रम के निकट की है घटना

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 18, 2024

Watch Video : कार के पीछे वाली सीट में लगी आग, झुलसने से विवाहिता की मौके पर ही मौत, मामला संदिग्ध

आग में जली कार व जमा लोग

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के चेन्डा आश्रम के निकट गुरुवार दोपहर को एक कार में पीछे की सीट पर आग लग गई। जिससे पीछे की सीट पर बैठी विवाहिता की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। कार की आगे की सीट नहीं जलने पर मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार चेन्डा गांव निवासी अशोक पटेल व उसकी पत्नी रेखा कार में सवार होकर जा रहे थे। चेन्डा आश्रम के निकट कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहट के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर पुलिस मृतक रेखा के परिजनों के आने का इंतज़ार कर रही है। परिजनों के आने पर ही पूरा मामला सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि कार के आगे वाली सीट पर आग नहीं लगी। आग पीछे की सीट पर लगी है। इसको लेकर मामला संदिग्ध लग रहा है।

पति अस्पताल में भर्ती
जानकारों ने बताया कि अशोक ने कुछ समय पहले ही नई कार खरीदी थी। वो पत्नी के साथ अपने ससुराल खुंटाणी गांव जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। अशोक पाली शहर में चाय की होटल चलाता है। हादसे में वह भी झुलस गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल भर्ती करवाया गया है।