पाली

LPG Shortage: नहीं मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, मांग रहे हैं ज्यादा रुपए, इस नंबर पर करें कॉल, कलक्टर ने जारी किए आदेश

LPG Supply News: घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति पर्याप्त और स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी या अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
LPG cylinder Scam: बिलासपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, किराए के मकान से 55 सिलेंडर बरामद(photo-patrika)
LPG cylinder Scam: बिलासपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, किराए के मकान से 55 सिलेंडर बरामद(photo-patrika)

Rajasthan LPG Supply Update: पाली के जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। बुधवार को मुख्य सचिव एवं शासन सचिव (खाद्य विभाग) के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति को संतोषजनक बताया गया। उन्होने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहा है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार ऑनलाइन गैस बुकिंग के लिए पिछली बुकिंग से 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। बुकिंग के पश्चात ‘डीएसी कोड’ के माध्यम से गैस एजेंसियों की ओर से घर-घर आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और चैरिटेबल ट्रस्टों को मांग के अनुसार आपूर्ति जारी है।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

रसद अधिकारी कमल पंवार ने बताया कि सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन जांच दल का गठन किया गया है। यदि कोई एजेंसी या वेंडर निर्धारित दर से अधिक वसूली या जमाखोरी करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो भी देखें

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

आपूर्ति में समस्या या अधिक मूल्य वसूली की स्थिति में उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
खाद्य विभाग हेल्पलाइन: 1445
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
जिला रसद कार्यालय पाली: 02932-251007

Updated on:
12 Mar 2026 05:05 pm
Published on:
12 Mar 2026 04:53 pm