पाली

Maha Shivratri 2026: राजस्थान का अमरनाथ, 3995 फीट ऊंचाई पर विराजमान है महादेव

Parshuram Mandir: गुफा के भीतर स्थापित प्राकृतिक शिवलिंग के ऊपर गोमुख बना है, जिससे टपकती जलधाराएं निरंतर अभिषेक करती रहती हैं।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
Photo: Patrika

Rajasthan's Unique Shiv Mandir: राजस्थान की अरावली पर्वतमाला में लगभग 3995 फीट की ऊंचाई पर स्थित परशुराम महादेव मंदिर को राजस्थान का अमरनाथ भी कहा जाता है। पाली और राजसमंद जिले की सीमा पर विराजमान ये प्राचीन गुफा में बसा मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन और भक्तों की भारी भीड़ की संभावना है।

सादड़ी कस्बे से करीब 14KM दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह धाम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि इस गुफा का संबंध भगवान परशुराम की तपस्या से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें

Maha Shivratri 2026: उदयपुर के एकलिंगजी से डूंगरपुर के बेणेश्वर तक ये हैं राजस्थान के 5 चमत्कारी शिव मंदिर

लोककथाओं के अनुसार उन्होंने यहां कठोर साधना कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। गुफा के भीतर स्थापित प्राकृतिक शिवलिंग के ऊपर गोमुख बना है, जिससे टपकती जलधाराएं निरंतर अभिषेक करती रहती हैं।

श्रावण और भाद्रपद मास में यहां विशेष मेला भरता है, जबकि महाशिवरात्रि पर पूरी रात भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यता है कि चार धाम यात्रा के बाद इस धाम के दर्शन करने से तीर्थयात्रा पूर्ण मानी जाती है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अरावली की वादियों में गूंजता हर-हर महादेव का जयघोष इस धाम की दिव्यता को और बढ़ा देता है।

ये भी पढ़ें

Valentine Day: वैलेंटाइन डे के दिन जयपुर में आसमान छू रहे गुलाब के दाम, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची रेट

Published on:
14 Feb 2026 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर