पाली

Mahavir Jayanti 2024: णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं… से पावन हुआ पाली

भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव

2 min read
Apr 20, 2024
पाली के अणुव्रत नगर मैदान में महावीर जयंती महोत्सव के चलते शनिवार को सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।

भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत शनिवार को पाली शहर में नवकार महामंत्र का स्वर गूंजा। शहर के अणुव्रत नगर में आयोजित धार्मिक प्रश्नोत्तरी व नवकार महा मंत्र का जाप में जैन समाजबंधुओं ने मंत्र जाप कर प्रभु से मंगल कामना की।

नवकार मंत्र जाप को लेकर अणुव्रत नगर में सुबह आठ बजे से ही जैन समाजबंधुओं का आगमन शुरू हो गया। अणुव्रत नगर में बना डोम सुबह नौ बजे तक जाम करने वाले श्रावक-श्राविकाओं से भर गया। इसके बाद 45 मिनट से अधिक समय तक जैन समाजबंधुओं ने णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं... का जाप किया। इसका लाभ राणमल ,प्रकाशचंद, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार बाफना ने लिया। जैन युवा संघठन के पूर्व अध्यक्ष विनय बम्ब ने बताया कि जाप में 3000 से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं भाग लिया। इस मौके श्रीसंघ अध्यक्ष आनंदराज गांधी, श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष तेजराज तातेड, नेमीचंद चौपड़ा, सज्जनराज गुलेच्छा, नेमीचंद सालेचा, मांगीलाल मुणोत, रिखब धारीवाल, विजयराज बम्ब, रमेश सांड, महेंद्र चौपड़ा, राजेन्द्र मेहता उपस्थित रहे।

जाप करने वालों को दी प्रभावना

नवकार महामंत्र जाप संयोजक अशोक तलेसरा, अर्पित मेहता व अक्षय मोदी ने बताया कि बाफना परिवार की ओर से संघ पूजा की गई। पेन, कॉपी के साथ श्रीफल की प्रभावना दी गई। संचालन राजेन्द्र नाहर ने किया। जाप में अरविंद भण्डारी,हितेश चौपड़ा, संभव सांड, आशीष रांका, नवीन मेहता, दीपक गादिया, मयंक सांड, संदेश गोलेछा,मनीष नाहर, अंकुश बांठिया आदि ने सहयोग किया।

निकाले लक्की ड्रॉ

जैन युवा संघठन अध्यक्ष राकेश कुंडलिया एवं सचिव कल्पेश लोढा ने बताया कि नवकार महामंत्र जाप में 101 लक्की ड्रा निकाले गए। महावीर ज्ञान प्रश्नोत्तरी के 21 विजेताओं को पारितोषिक दिए गए। इस दौरान अणुव्रत नगर परिसर भगवान महावीर के जयकारों से गूंजता रहा।

शहर में निकालेंगे शोभायात्रा

भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत जैन युवा संगठन की ओर से रविवार सुबह 7:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। संगठन के परेश बाफना ने बताया कि शोभायात्रा श्रीसंघ सभा भवन से रवाना होकर सोजतिया वास, गोल निम्बडा, देरासर मंदिर, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, रुई कटला, राणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड, वर्धमान मार्केट, मुनिसुव्रत मंदिर होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण तातेड़ के अनुसार शोभायात्रा में घोष के साथ बैण्ड होंगे। शोभायात्रा का त्रिवेणी संगम भी होगा। शोभायात्रा में एक तोफ से फूल बरसाए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य कई आकर्षण होंगे।

Published on:
20 Apr 2024 07:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर