पाली

Rajasthan: अफसाना को 8 बार डस चुका है सांप, सर्प विशेषज्ञ भी हैरान, परिवार में दहशत

Snack bite: परिजनों ने बताया कि सांप के काटने के निशान तो अफसाना के पैरों पर है, लेकिन सांप को उन्होंने तीन-चार बार ही देखा है। वह भूरे रंग का था।

less than 1 minute read
Sep 09, 2025
Pali Afsana was bitten by snake
पीड़ित अफसाना। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के पाली शहर के शेखों की ढाणी निवासी 25 साल की अफसाना को 8 बार सांप ने डस लिया। इससे परिजनों में दहशत है। उनका कहना है कि खुदा का शुक्र है कि इतनी बार सांप डसने के बाद भी अफसाना ठीक है। वे अब इस सोच में हैं कि अगली बार फिर कहीं सांप नहीं डस ले।

इसके लिए वे धर्म स्थलों पर जाने के साथ सर्प विशेषज्ञों से भी मिल रहे हैं। अस्पताल में अफसाना के पास मौजूद उसके पति मुश्ताक खान, ननद रईसा बानो, जेठ हनीफ व फरोज का कहना है कि परिवार में 25 सदस्यों में बच्चे भी हैं।

वे उसी जगह पर खेलते हैं, जहां अफसाना को सांप बार-बार डस रहा है। हम कैसे बचें, यह समझ नहीं आ रहा है। अफसाना के दो बेटे जिसान अली व मोहमद खुद्दुश हैं। परिजनों को यह भी भय है कि सांप कहीं अफसाना के पास हरपल रहने वाले बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचा दे।

हर बार नहीं देखा सांप

परिजनों ने बताया कि सांप के काटने के निशान तो अफसाना के पैरों पर है, लेकिन सांप को उन्होंने तीन-चार बार ही देखा है। वह भूरे रंग का था। सांप पकड़ने की बात पर उनका कहना था कि सांप काटने के बाद वे हर बार अफसाना को अस्पताल ले आने की जल्दी में रहे। सांप को पकड़ने की कोशिश ही नहीं की। एक ही सांप बार-बार काट रहा है या अलग-अलग यह भी परिजनों को पता नहीं है।

यह वीडियो भी देखें

इस बार अधिक निकल रहे सांप

इस बार सांप अधिक निकले हैं। अस्पताल में भी सर्प दंश के मामले भी अधिक आए हैं। महिला को सांप बार-बार क्यों काट रहा है? इसे लेकर निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते।
गजेन्द्रसिंह मंडली, सर्प विशेषज्ञ, पाली

Published on:
09 Sept 2025 03:49 pm