पाली

Rajasthan Crime News: पति और बच्चों को छोड़ शराबी प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, उसी ने दी ऐसी दर्दनाक मौत

Rajasthan Crime News: घटना के बाद मांडा निवासी महेंद्रसिंह तीन चार दिनों से घर से गायब था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Apr 24, 2024

सोजतरोड थाना क्षेत्र के मांडा में एक आदतन शराबी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पानी के टांके में डुबाकर मौत की नींद सुला दिया। शव तीन चार रोज पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि निम्बली निवासी प्रेमिका पुष्पा कंवर जो अपने बच्चों व पति को छोड़कर अपने प्रेमी महेंद्रसिंह राजपूत के साथ रहने लगी थी, जिसका शव पानी के टांके में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

मांडा निवासी महेंद्रसिंह तीन चार दिनों से घर से गायब था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता हैं कि मृतका पुष्पा कंवर अपने प्रेमी के साथ पिछले छह-सात महीनों से रह रही थी। शराब की लत को लेकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। शराब के नशे में अक्सर प्रेमी-प्रेमिका झगड़ते भी थे। टांके में शव मिलने की सूचना पर सोजतरोड पुलिस पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

वहीं दूसरी तरफ निमाज निवासी एक युवक का शव उसके बेरे से कुछ दूरी पर चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के कनपटी में गोली लगी थी। सूचना मिलने पर जैतारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार निमाज के बेरा डाला निवासी गोविन्द (32) पुत्र शंकरलाल कुमावत का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आसरलाई मार्ग पर पुरोहितों की ढाणी संस्कृत विद्यालय के पास खिनावड़ी मार्ग पर बोलेरो में मिला। मृतक के दाएं हाथ में पिस्टल थी। बोलेरो में खून बिखरा था। पुलिस को खाली राउंड भी हाथ लगा है।

Published on:
24 Apr 2024 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर