5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ आठ हजार रूपए के फोन चोरी के शक में हत्या, छह हत्यारे अरेस्ट, इतनी बुरी मौत दी कि पुलिसवाले भी कांप गए….

Rajasthan News: उसके बाद दोपहर से ही शराब का सेवन कर रहा था। शाम को सुमेरपुर - शिवगंज सीमा पर आयोजित भील मेले में भी गया। मृतक को अंतिम बार उसके एक दोस्त गीना राम ने रंगमंच मैदान के पास देखा था जो घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Jayant Sharma

Apr 23, 2024


Rajasthan Big News: राजस्थान के पाली जिले की पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए हत्या के छह आरोपियों को अरेस्ट किया है। घटना का खुलासा सुमेरपुर पुलिस ने किया है। मोबाइल चोरी के शक में साथी मजदूर ने अपने दो भाई व बहनोई एवं अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर चाकू व पत्थरों से वार कर हत्या की थी। पाली एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि सुरेश उर्फ सूर्या, उसका भाई प्रकाश उर्फ कुका, प्रभु , मोवना उर्फ मोवा , काला उर्फ कालू और उनका साथी प्रेम अरेस्ट किया गया है। सभी आरोपी थाना माण्डवा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही थी पुलिस

एसपी जाट ने बताया कि कोलीवाडा गांव के पास पुलिस को गांव कुकावास निवासी युवक हमीरा राम उर्फ सोमिया उर्फ अमृत गमेती का शव मिला था। पहली नजर में ही पुलिस ने भांप लिया कि हत्या कहीं और कर लाश यहाँ फेंकी गई है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि 16 अप्रैल को हमीरा राम मजदूरी पर गया था। उसके बाद दोपहर से ही शराब का सेवन कर रहा था। शाम को सुमेरपुर - शिवगंज सीमा पर आयोजित भील मेले में भी गया। मृतक को अंतिम बार उसके एक दोस्त गीना राम ने रंगमंच मैदान के पास देखा था जो घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर है।

सीसीटीवी देखकर पुलिस ने खोला राज

इस जानकारी पर पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें घटनास्थल के पास ही स्थित एक स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में रह रहे मजदूरों पर पुलिस का शक गहरा गया। संदिग्ध की जानकारी हासिल की तो वे फरार मिले। पुलिस की एक टीम सिरोही के गांव सानवाड़ा से आरोपी प्रभु और प्रेम तथा दूसरी टीम ने गुजरात के पालनपुर से प्रकाश उर्फ कूका तथा सुरेश उर्फ सूर्या को पकड़ा वही सुमेरपुर में रुके हुए मोवना उर्फ मोहनतथा कालू को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है मृतक हमीरा राम आरोपी सूर्या उर्फ सुरेश कुमार का दोस्त है। गत वर्ष अंत में सूर्या ने 24 हजार और उसके भाई प्रकाश उर्फ कुका ने 8 हजार का नया मोबाइल लिया था। जो चार - पांच दिन बाद ही चोरी हो गया। जब इन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो हमीरा राम मोबाइल चोरी करते हुए दिख गया जो घटना के बाद अपने गांव चला गया था।

घटना के रोज इन्हें हमीरा राम मेले में घूमता हुआ मिल गया। जिसे यह बहला फुसला कर बात करने के बहाने बाइक पर बैठा स्कूल ले आए और मोबाइल के बदले पैसों की मांग कर मारपीट की। झगड़ा बढ़ने पर स्कूल से आगे कोलीवाडा गांव ले जाकर चाकू और पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। हत्या में सूर्या का साथ उसके रिश्तेदारों और दोस्तों ने दिया। सभी को अरेस्ट कर लिया गया है।