पाली

रिश्तों का कत्ल; बहनोई ने की साले की चाकू मारकर हत्या, खुद लेकर पहुंचा अस्पताल

रोहट थाना क्षेत्र के खांडी गांव में शुक्रवार रात रिश्तों का कत्ल हो गया। सगे बहनोई ने अपने ही साले को चाकू मारकर हत्या कर दी और आरोपी स्वयं मृतक साले को लेकर रोहट अस्पताल पहुंचा।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
फोटो पत्रिका

पाली। रोहट थाना क्षेत्र के खांडी गांव में शुक्रवार रात रिश्तों का कत्ल हो गया। सगे बहनोई ने अपने ही साले को चाकू मारकर हत्या कर दी और आरोपी स्वयं मृतक साले को लेकर रोहट अस्पताल पहुंचा।

रोहट के खांडी गांव में खांडी निवासी कैलाश पुत्र बीजाराम सरगरा व उसका बहनोई रोहिचा लूणी (जोधपुर) निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल सरगरा दोनों आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी बहन व बहनोई प्रकाश के बीच में कहासुनी होकर लड़ाई हो गई। बहन-बहनोई को झगड़ते देखकर कर उसका साला कैलाश दोनों में बीच-बचाव करने के लिए आया तो बहनोई प्रकाश ने कैलाश के सीने में चाकू मार दिया। करीब एक घंटे बाद बहनोई व अन्य परिजन गाड़ी में डालकर कैलाश सरगरा को रोहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

सीकर में कलेजा चीर देने वाला मंजर: सास और तीन बहुओं की एक साथ उर्ठी अर्थी, रो पड़ा पूरा कस्बा

वहां चिकित्सकों ने कैलाश का मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाधिकारी पदमपाल सिंह मय जाप्ता रोहट अस्पताल पहुंचे। आरोपी प्रकाश को दस्तयाब किया और मृतक कैलाश का शव रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हत्या के बाद कैलाश की मां, भाई व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मामूली बात को लेकर रिश्तों का कत्ल

खांडी गांव में कैलाश व उसका बहनोई प्रकाश व अन्य परिजन शुक्रवार को डूंगरपुर में किसी सामाजिक समारोह में दिन भर साथ में रहे। उसके बाद खांडी अपने घर पर आकर सभी बैठकर बातें कर रहे थे। बहनोई प्रकाश ने अपनी पत्नी से साथ में चलने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में झगडा हो गया। बहन से झगड़ते हुए देख भाई बीच बचाव करने आया। बहनोई ने चाकू मार कर रिश्तों का कत्ल कर दिया।

ये भी पढ़ें

टोंक में शराब से भरी कार नाड़ी में गिरी, दो दोस्तों की मौत, गेट लॉक होने के कारण नहीं निकल पाए बाहर

Published on:
16 Jan 2026 09:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर